{"_id":"5ff9992b8ebc3e32ef0e977c","slug":"weather-mainpuri-news-agr47558242","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को जिलेभर में हुई बारिश, सुबह साफ हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को जिलेभर में हुई बारिश, सुबह साफ हुआ मौसम
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार की शाम को मौसम बदलने के चलते बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। देर रात मौसम और खराब हुआ तो बारिश तेज हो गई। रात में कई बार रुक रुककर बारिश होती रही। हालांकि शनिवार की सुबह मौसम रहा। इसके चलते दिन में धूप खिली और लोगों को सर्दी से राहत मिली।
कृषि विज्ञान केंद्र ने आठ और नौ जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। आठ जनवरी की शाम को मौसम खराब हुआ। शाम को बूंदाबांदी के बाद रात में भी रुक रुककर बारिश होती रही। लेकिन शनिवार की सुबह होने तक आसमान साफ हो गया। इसके चलते दिन में अच्छी धूप खिली।
बारिश के चलते एक ओर जहां कोहरा नहीं हुआ तो वहीं दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। शाम को भी मौसम अपेक्षाकृत कम सर्द रहा। बारिश के चलते आलू की खोदाई का काम रुक गया है। कम से कम दो दिन बाद ही काम शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
आगामी पांच दिनों में गिरेगा तापमान
आने वाले पांच दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान में ऐसी जानकारी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान इस दौरान छह डिग्री तक पहुंच जाएगा।