Weather Update: श्रीनगर से ठंडा रहा आगरा, 7 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल
ताजनगरी आगरा में दिनभर में 17.5 मिमी बारिश हुई, तो उमस और गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 7 डिग्री लुढ़का तो आगरा श्रीनगर से ठंडा रहा। मौसम विभाग केपूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को पांच घंटे और बुधवार सुबह एक घंटे की झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी की छुट्टी कर दी। तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से आगरा श्रीनगर और कटरा जैसे शहरों से ज्यादा ठंडा रहा। इन दोनों शहरों का दिन का तापमान आगरा से ज्यादा रहा। श्रीनगर में तापमान 29.3 और कटरा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आगरा का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार सुबह 10 बजे अचानक काले बादल घिर आए और चंद मिनटों में ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऑफिस जाने के समय हुई तेज बारिश से सड़कों पर चंद मिनटों में ही जलभराव हो गया। बारिश केबाद दोपहर तक बादल छाए रहे, जिससे उमस और गर्मी का एहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग केपूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार हैं।
प्रदेश में दूसरे स्थान पर
शहर अधिकतम तापमान
झांसी 25.7 डिग्री सेल्सियस
आगरा 27.5 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़ 28.0 डिग्री सेल्सियस
कानपुर 28.8 डिग्री सेल्सियस
हरदोई 30.0 डिग्री सेल्सियस