फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today in Agra News: schools and colleges closed for the next two days in agra

Weather Today: आगरा में मौसम बदला, भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Fri, 17 Sep 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

आगरा में गुरुवार को पूरे दिन काले घने बादल छाए रहे और 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक ठंडी तेज हवा चली, जिनसे तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News:  schools and colleges closed for the next two days in agra
आगरा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर आगरा में भी 17 और 18 सितंबर को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक स्कूल अब सोमवार को खुलेंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा और अलीगढ़ मंडल में 20 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। गुरवार की सुबह से ही ताजनगरी में मौसम बदल गया है और कभी भी तेज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


लुढ़का पारा, दिनभर मौसम रहा सुहाना
ताजनगरी में गुरुवार को पूरे दिन काले घने बादल छाए रहे और 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक ठंडी तेज हवा चली, जिनसे तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। दिन में तापमान 29.7 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने बताया कि अगले दो दिन भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण नगर निगम को भी अलर्ट कर दिया गया है। दो घंटे के नोटिस पर अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे। एम एंड टी वर्कशॉप को तैयार रहने को कहा गया है। जो गाड़ियों में कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है। जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों से पंपिंग सेट, नालों के चोक होने की समस्या दूर करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ली पर खड़े होर्डिंग, तेज हवा चली तो गिर पड़े
शहर में अवैध तरीके से बल्लियों पर लगे होर्डिंग हादसों को न्योता दे रहे हैं। गुरुवार को जरा तेज हवा क्या चली 50 से ज्यादा होर्डिंग गिर गए या खतरनाक ढंग से टेढ़े हो गए हैं, जो कभी भी नीचे गिर सकते हैं। भगवान टाकीज चौराहे के पास बल्लियों पर लगा ऐसा ही एक होर्डिंग जब दीवार पर गिरा तो उसके नीचे चार लोग सो रहे थे, जो बाल-बाल बचे। मानसून में लगातार हादसों के बाद भी जानलेवा बने ऐसे अवैध होर्डिंगों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई शुरू नहीं कर सका है।

पहले हो चुके हैं हादसे 
दो साल पहले कलक्ट्रेट पर कुंद-कुंद धर्मशाला के ऊपर लगे रूफटॉप होर्डिंग के कुछ हिस्से दो साल पहले गिर गए थे, जिनकी चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए थे। इसी तरह हरीपर्वत पर पॉपुलर साइकिल के ऊपर लगे रूफटॉप होर्डिंग की पॉली विनाइल शीट नीचे गिरने से ई-रिक्शा और स्कूटी सवार पांच लोग आपस में टकरा जाने से घायल हो चुके हैं। टेढ़ी बगिया और राजपुर चुंगी पर बल्लियों पर लगे होर्डिंग गिरने से अप्रैल 2021 में तीन बाइक सवारों को चोट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed