फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today in Agra News: Minimum temperature in agra drops to 14 degree Celsius

Weather Today: ताजनगरी में गुलाबी सर्दी ने दी दस्तक, 14 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sat, 31 Oct 2020 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: Minimum temperature in agra drops to 14 degree Celsius
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में शरद पूर्णिमा पर गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी। सुबह ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर आ गया जो बीते साल 30 अक्तूबर के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस कम है। बीते साल न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर था, जबकि इस बार 14.6 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और सुबह धुंध छाई रहेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है । वही सुबह धुंध के साथ ही ठंड का एहसास रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया जो 1 डिग्री कम है। बीते 4 सालों में सबसे कम तापमान है। ब्यूरो
विज्ञापन



30 अक्तूबर    अधिकतम         न्यूनतम
2020            31.8 डिग्री       14.6 डिग्री
2019            28.0 डिग्री       20.0 डिग्री
2018           32.0 डिग्री        15.0 डिग्री
2017           31.5 डिग्री        17.6 डिग्री

आगरा में प्रदूषण बढ़ा

ताजनगरी में वायू प्रदूषण शुक्रवार को और ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 32 गुना ज्यादा और धूल कणों की संख्या सामान्य से सात गुना ज्यादा रही। शहर के कई इलाकों में गैस चेंबर जैसी स्थिति बन गई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सीजन के सबसे उच्चस्तर 346 पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट में आगरा देश का 15वां प्रदूषित शहर रहा जबकि प्रदेश में पांचवें नंबर पर रहा।

तापमान कम होने के कारण मिक्सिंग हाइट भी नीचे आ गई, जिस वजह से आगरा खतरनाक गैसों का चेंबर बन गया। लगातार तीसरे दिन आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ज्यादा रहा। केवल बेहद सूक्ष्म पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर ही नहीं बल्कि उससे बड़े साइज के पीएम 10 कणों की मात्रा भी शहर में सामान्य से 6 से 8 गुना के बीच बनी हुई है।


संबंधित खबर- आफत: ताजनगरी बनी गैस चेंबर, 346 पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed