{"_id":"6001d2618ebc3e333b6f1a4c","slug":"weather-forecast-today-update-agra-coldest-city-in-the-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, चार डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, चार डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
Sat, 16 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे आग सेंकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर के चलते शुक्रवार को आगरा प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। देश में सबसे ठंडा मैदानी इलाका मध्य प्रदेश का खजुराहो रहा, जहां न्यूनतम तापमान महज 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा की बर्फीली हवा और कड़ाके की ठंड के आगे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के शहर काफी पीछे रहे। पहाड़ी शहरों में पारा 4 से 6 डिग्री के बीच बना रहा।
विज्ञापन
ताजनगरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। प्रदेश के सभी शहरों में आगरा की सुबह सबसे सर्द रही। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन धूप निकलते ही कोहरा छंट गया, लेकिन सर्द हवा जारी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर में धूप खिली रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। कुछ जगह पर पाला पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
शहर तापमान
आगरा 3.7 डिग्री
बरेली 4.9 डिग्री
शाहजहांपुर 4.9 डिग्री
फुर्सतगंज 5.1 डिग्री
कानपुर 5.2 डिग्री
इन पहाड़ी शहरों से ठंडा रहा आगरा
शहर तापमान
मनाली 4.1 डिग्री
कौसानी 4.6 डिग्री
मसूरी 5.5 डिग्री
कुल्लू 5.7 डिग्री
शिमला 5.6 डिग्री
हवा जहरीली, एक्यूआई@337
आगरा की हवा शुक्रवार को भी जहरीली रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 337 रहा। देश के अन्य शहरों में प्रदूषण स्तर में काफी इजाफा हुआ, इस वजह से आगरा देश में 17वें नंबर पर रहा। प्रदेश के प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा 11वें नंबर पर रहा। देश में सबसे प्रदूषित शहर नोएडा रहा, जहां एक्यूआई 475 दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।