{"_id":"5ece302245586267935c23d0","slug":"weather-forecast-of-may-last-week-rain-gives-relief-summer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, तापमान में आई गिरावट
Thu, 28 May 2020 10:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 May 2020 10:34 AM IST
सार
सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में बादल छाए और बारिश हो गई
विज्ञापन
बारिश में निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे आगरा के लोगों को बादल, बारिश ने थोड़ी राहत दी। हालांकि दोपहर दो बजे तक प्रचंड गर्मी रही, पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पर था। इसके बाद 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इससे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई, लेकिन दोपहर 12 बजे तक तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। दोपहर एक बजे के बाद तेज हवाएं शुरू हुईं और दो बजे बूंदाबांदी और फिर बारिश शुरू हो गई।
अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री मापा गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। तीन बजे के बाद फिर से धूप निकल आई और उमस भी बढ़ गई।

Trending Videos
आगरा में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवा से जगह-जगह गिरे बैरिकेडिंग
26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा के कारण नालबंद चौराहे पर पुलिस के बैरिकेडिंग धराशाई हो गए। इसी तरह आजम पाड़ा, विनय नगर, बोदला, रावतपाड़ा, काला महल में लगे बैरिकेडिंग भी गिर पड़े। शास्त्रीपुरम और सिकंदरा में कई होर्डिंग भी नीचे गिर गए।
आज लू चलेगी, कल से आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को लू के थपेड़े परेशान करेंगे, लेकिन शुक्रवार से रविवार के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को बादल छाने गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी आने का अनुमान है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।