{"_id":"5d1b1f448ebc3e3cea00e2c8","slug":"weather-forecast-of-july-first-week-hot-day-wait-of-rain-monsoon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मानसून की झमाझम बारिश, आगरा में सूरज ने लोगों को किया 'बेहाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में मानसून की झमाझम बारिश, आगरा में सूरज ने लोगों को किया 'बेहाल'
Tue, 02 Jul 2019 02:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की बारिश का इंतजार ताजनगरी के लोगों के लिए लंबा हो चुका है। एक जुलाई के दावे के उलट मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मानसून के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसका अर्थ है कि पांच जुलाई तक ही आगरा और इसके आसपास के शहरों को मानसूनी बादल भिगो पाएंगे।
सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा।
वहीं मंगलवार को दोपहर भर तेज धूप रही, जो उमस ज्यादा होने से लोगों को बेहाल करती रही। उमस का स्तर 61 फीसदी तक रहा, जिससे लोग पसीने में भीगे रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून सक्रिय होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों तक आगे बढ़ सकता है।

बीते पांच साल यानी 2015 से लेकर अब तक में से इस साल की एक जुलाई सबसे गर्म रही। अन्य सालों में दिन में तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना रहा है, लेकिन इस बार दिन में पारा 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। बीते साल से तुलना करें तो यह सात डिग्री ज्यादा है, जबकि सामान्य रूप से एक जुलाई को तापमान चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।