{"_id":"5e9c0ac68ebc3e72b2598aa4","slug":"weather-forecast-of-april-2020-in-agra-rain-and-strom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसमः बादलों की लुकाछुपी से आएगी तापमान में कमी, विभाग ने जताई 48 घंटों में बारिश-आंधी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमः बादलों की लुकाछुपी से आएगी तापमान में कमी, विभाग ने जताई 48 घंटों में बारिश-आंधी की आशंका
Sun, 19 Apr 2020 02:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
आंधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में 42 डिग्री के पार तापमान पहुंच चुका है। बढ़ते तापमान में गर्मी से परेशान लोगों को रविवार रात और सोमवार का दिन राहतभरा हो सकता है। शनिवार को बादलों की लुकाछिपी के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई।
रविवार रात सोमवार को बादल छाने, बारिश होने और आंधी के साथ कुछ जगह ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों के अंदर आगरा में बारिश की संभावनाएं हैं।
शनिवार को ताज नगरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को बादलों की लुकाछिपी के बीच तेज हवाएं भी चली।

मौसम में अगले दो दिनों के अंदर बदलाव के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी उतर प्रदेश खासकर आगरा से सटे इलाकों पर बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावनाएं जताई गई है।
शनिवार को दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के दो जिलों में बारिश हुई है ऐसे में रविवार रात को आगरा में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
शनिवार को दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के दो जिलों में बारिश हुई है ऐसे में रविवार रात को आगरा में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की संभावना है।