{"_id":"5d4c54d38ebc3e6c935cff2b","slug":"weather-forecast-of-agra-next-2-days-rain-and-clouds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में तल्ख हुए मौसम के तेवर, उमस ने किया बेहाल, जानिए कैसा रहेगा दो दिन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में तल्ख हुए मौसम के तेवर, उमस ने किया बेहाल, जानिए कैसा रहेगा दो दिन का हाल
Fri, 09 Aug 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप से बचाव करतीं पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल सरीखी तेज गर्म हवाएं और चुभने वाली धूप। अगस्त में मौसम के ऐसे तेवर गुरुवार को दोपहर में नजर आए। दिन में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया, वहीं धूप ने भी लोगों को परेशान किया।
गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूल भरी हवाएं शुरू हुईं। करीब 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं तेज धूल भरी हवाओं के कारण दोपहिया वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हवाएं तो धीमी हो गई, लेकिन धूप चुभती रही। ताज समेत स्मारकों में आए सैलानी धूप से बचने के लिए छाते लिए नजर आए।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी परेशान कर सकती है। दिन में एक से दो डिग्री तक पारा बढ़ सकता है, वहीं बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रहेगी।