फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Of Agra Hot City In Uttar Pradesh

उफ्फ गर्मी: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस, जानिए कैसा रहेगा आने वाला दिन

Wed, 05 May 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 May 2021 12:26 AM IST
सार

गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सोमवार को आगरा का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस पर था, जिसमें मंगलवार को तीन डिग्री का उछाल आया। 

विज्ञापन
Weather Forecast Of Agra Hot City In Uttar Pradesh
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से चली गर्म हवाओं के कारण मंगलवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। दूसरे नंबर पर बांदा और तीसरे नंबर पर झांसी रहा। दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कानपुर भी लू के थपेड़ों के कारण परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है।
विज्ञापन

 
 गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सोमवार को आगरा का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस पर था, जिसमें मंगलवार को तीन डिग्री का उछाल आया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह बादलों की लुकाछिपी रही, लेकिन दस बजे के बाद तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में तेज गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। कोरोना के कारण एसी चलाने से बच रहे लोगों को मौसम का यह प्रकोप परेशान करता रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 43 डिग्री तक बना रह सकता है। दिन के साथ रात के तापमान में भी दो से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर       तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
आगरा     42.7  
बांदा       42     
झांसी      41.8   
प्रयागराज  40.7  
कानपुर    40.6  
फुर्सतगंज  40  

दबंगई: कलक्ट्रेट में भाजपा महानगर अध्यक्ष और एडीएम प्रोटोकॉल में विवाद, कहा- नशा उतार दूंगा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed