{"_id":"5ef1818f8ebc3e42ba5635fd","slug":"weather-forecast-monsoon-rain-may-hits-agra-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसमः आज ब्रज में मानसून की पहली बारिश की संभावना, जानिए आने वाले चार दिनों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमः आज ब्रज में मानसून की पहली बारिश की संभावना, जानिए आने वाले चार दिनों का हाल
Tue, 23 Jun 2020 09:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:44 AM IST
सार
मंगलवार की सुबह खुशनुमा मौसम से हुई
विज्ञापन
आगरा में हुई बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगोते आ रहे मानसून के बादल मंगलवार को ताजनगरी पर राहत की बारिश कर सकते हैं। आगरा में मानसून के आने की तय तारीख 26 जून है, लेकिन इस बार यह समय से दो से तीन दिन पहले आने का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार रात तक न केवल आगरा, बल्कि समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों तक बादल और बारिश के आसार बने रहेंगे। मंगलवार की सुबह खुशनुमा मौसम से हुई है। हवाएं चल रही हैं। बादलों को सूरज ने ढंक लिया है।
रविवार सुबह से छाए बादल सोमवार सुबह शाहगंज, बोदला, अर्जुन नगर समेत कुछ जगह बरसे। चंद मिनटों की बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादलों की लुकाछिपी बनी रही। बूंदाबांदी के कारण दिन में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार तक बादलों और बारिश के कारण दिन में तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में दो से तीन बार तक रिमझिम बारिश हो सकती है।