फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today in Hindi Weather Forecast May 15 Days Cold Not Hot During Lockdown

मई में बना रिकॉर्ड, लॉकडाउन में इस बार दहका नहीं जेठ का महीना, 15 दिन रहा ठंडा

Wed, 03 Jun 2020 02:25 PM IST
Abhishek Saxena अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jun 2020 02:25 PM IST
सार

मई में बारिश का 30 साल का रिकार्ड टूटा: 82.4 प्रति मिमी

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Hindi Weather Forecast May 15 Days Cold Not Hot During Lockdown
मौसम पूर्वानुमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई का मौसम इस बार कई रिकॉर्ड बना गया। जेठ के महीने मई की पहचान तपती दुपहरी की है। लेकिन इस बार गर्मी ही नहीं पड़ी। महज 6 दिन ही तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा पहुंच पाया।
विज्ञापन


जबकि पूरे महीने 15 दिन ऐसे रहे जब पारा सामान्य से नीचे रहा। रिकॉर्ड 13 डिग्री तक पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। यही नहीं, एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश और मई में सबसे तेज आंधी का रिकॉर्ड भी इसी साल बना है। मई के महीने में महज 10 दिन तापमान सामान्य रहा।
विज्ञापन


ये दिन रहे गर्म
मई के महीने में 21 तारीख के बाद तापमान बढ़ना शुरू हुआ। 22 से 27 तारीख तक तापमान 45 डिग्री के आसपास और इससे ज्यादा बना रहा। केवल यही 6 दिन ऐसे रहे, जब दिन के तापमान ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिन रहे ठंडे   
सबसे ठंडा दिन 30 मई को दर्ज हुआ। जब तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे महज 30.3 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 2 से लेकर 13 मई तक तापमान सामान्य से कम रहा। मई की शुरुआत में पहले दो सप्ताह और अंत में 3 दिन मौसम सुहाना बना रहा।

आंधी-बारिश से शुरू, उसी से अंत
मई का मौसम अजब-गजब ही था। शुरुआत भी आंधी और बारिश से हुई और अंत भी। मई के महीने में 5 दिन आंधी भरे रहे। सबसे पहली बार 3 मई को आंधी और बारिश आई।

मई की शुरुआत में 91 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आई तो आखिरी सप्ताह में 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से। मौसम विशेषज्ञ एके मिश्रा के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 9 मई को फिर से आंधी और बारिश रही। लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मई का महीना अपेक्षाकृत ठंडा रहा।    

 फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देगा दस्तक
मई की तरह ही जून की शुरुआत भी सामान्य रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 5 डिग्री कम है।

मंगलवार को तापमान बढ़ा और 40 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। उसके बाद गुरुवार से फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादलों की लुकाछिपी और बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed