Agra Weather: घने कोहरे में सर्दी से कांपी ताजनगरी, जानें अगले दो दिन के मौसम का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में मौसम की उछलकूद देखने को मिली है। जहां रविवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था, वहीं सोमवार को सात डिग्री चढ़ गया। इससे प्रदेश के ठंडे शहरों में ताजनगरी पहले से दसवें पायदान पर आ गई। अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण फिर से ठिठुर बढ़ गई। इससे तापमान गिरावट के आसार हैं।
रविवार को अधिकतम 12.8 डिग्री था और न्यूनतम 6.3 डिग्री था। इस तरह न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को दोपहर तक घना कोहरा रहा था। दिन भर सूरज नहीं निकला था। सोमवार को कोहरा सुबह दस बजे तक रहा। इसके बाद धूप निकल आई। इसी से पारे ने छलांग लगाई। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं का असर पश्चिमी की जगह मध्य उत्तर प्रदेश की ओर हो गया।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि ताजनगरी में बुधवार और गुरुवार को सुबह कोहरा रहने के आसार है। तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। शीत लहर जारी रहेगी। बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी।
सोमवार को प्रदेश के ठंडे शहरों की टॉप 10 सूची में है आगरा
शहर तापमान
फुर्सतगंज 16.2
सुल्तानपुर 18
वाराणसी 18.6
अलीगढ़ 18.8
मेरठ 19
कानपुर 19
प्रयागराज 19.2
शाहजहांपुर 19.5
मुजफ्फरनगर 19.8
आगरा 19.8
( सभी आंकड़े डिग्री में हैं)
हवा में जहर : सामान्य से छह गुना रहे सूक्ष्म कण
सोमवार को धूप खिली तो प्रदूषण तत्वों में मामूली कमी देखने को मिली। सोमवार को आगरा का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया। रविवार को यह 317 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा देश के प्रदूषित शहरों में 19 वें नंबर पर रहा। रविवार को पांचवे नंबर पर था।
सबसे ज्यादा प्रदूषण रोहतक में रहा, जहां एक्यूआई 409 दर्ज किया गया। प्रदेश के प्रदूषित शहरों में आगरा नौवें नंबर पर रहा। यहां सूक्ष्म कणों ( पीएम 2.5 कणों ) की मात्रा सामान्य से 6 गुना ज्यादा रही, जबकि रविवार को यह 8 गुना तक ज्यादा थे। आईएसबीटी, ताजगंज, मंडी चौराहा, ईदगाह में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा।