फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather changed in Agra clouds covered in the afternoon possibility of light drizzle

Weather News: आगरा में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में छाए बादल; हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Sat, 11 May 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 02:34 PM IST
सार

आगरा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। सुबह हवाएं चलीं तो वहीं दोपहर में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार  हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 

 

विज्ञापन
Weather changed in Agra clouds covered in the afternoon possibility of light drizzle
छाए काले बादल। संवाद

विस्तार

आगरा में शनिवार को मौसम के मिजाज में आए परिवर्तन ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिन भर बादल छाए रहे तो वहीं रविवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 
विज्ञापन


बीते दिन शुक्रवार को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से शहरवासी गर्मी से बेहाल रहे। पिछले दो दिनों से तापमान 38 डिग्री से कम रहने और हवा चलने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई, यह 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


7 मई को अधिकतम पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो शहर वासी चिलचिलाती गर्मी से परेशान हो गए थे। इसके बाद हवा चलने और बादलों के चलते अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। शुक्रवार को स्थिति फिर बदली और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 38.7 से बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को आसमान में बादल छा सकते हैं, साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 38
न्यूनतम तापमान- 26
सूर्योदय- 5:32
सूर्यास्त- 8:56
एक्यूआई- 69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed