फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather change due to rain and cold wave in agra mathura

मौसम में आई तब्दीली, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

Mon, 21 Jan 2019 04:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jan 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
weather change due to rain and cold wave in agra mathura
आगरा में झमाझम बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में सोमवार को दोपहर को मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली आई। दोपहर तीन बजे के बाद काली घटाएं घिरने से अंधेरा छा गया। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। 
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम तक झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक मौसम कमोवेश ऐसा ही रहेगा। 
विज्ञापन


रविवार को तेज धूप खिलने के बाद सर्दी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सोमवार दोपहर 12 बजे से मौसम का रुख बदल गया। आसमान में काले बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलीं हवाएं

दोपहर तीन बजे के बाद काली घटाएं घिरने के साथ ही 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हो गया। तेज बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ। 

कई जगह होर्डिंग्स और बैनर भी उड़ गए। शाम साढ़े पांच बजे तक 2.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश और ओले गिरने से हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन ठिठुरन बढ़ गई। 

आसमान साफ होने के बाद ठंड और बढ़ेगी। अगले दो दिन में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 

मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed