{"_id":"5e5f3f1b8ebc3eeb22553444","slug":"weather-can-change-rain-thunder-strom-forecast-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले बदलेगा मौसम, तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले बदलेगा मौसम, तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Wed, 04 Mar 2020 11:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:10 AM IST
सार
29.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
16.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
04 डिग्री ज्यादा हुआ सामान्य से पारा
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश हुई थी। जिसके चलते गेहूं, आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा था। एक बार फिर मौसम की मार पड़ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत पड़ोसी जिलों में बुधवार और गुरुवार को तेज हवाओं के चलने, गरज -चमक के साथ बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चार और पांच मार्च के लिए चेतावनी भी जारी की है।
मंगलवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दोपहर में तेज धूप निकली और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तीन दिनों से पारा 29 डिग्री के ही आसपास है, लेकिन अगले दो दिनों में इसमें कमी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 29 फरवरी की तरह ही चार और पांच मार्च को तेज बारिश और ओलों की मार पड़ने के आसार हैं। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेंगीं।