फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather can change in Agra chances of thunderstorm and rain today

Weather Update: ताजनगरी में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

Mon, 23 May 2022 12:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 May 2022 12:52 AM IST
सार

रविवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी होती रही। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ी और लोग बेहाल हो गए। आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather can change in Agra chances of thunderstorm and rain today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बादलों की लुकाछिपी से रविवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। झुलसाने वाली धूप नहीं रही, मगर अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, सोमवार से अगले तीन दिन धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। सुबह तेज धूप निकली मगर 11 बजे से बादलों की लुकाछिपी होने लगी। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ी और लोग बेहाल हो गए। शाम पांच बजे से मौसम में कुछ और बदलाव नजर आया। हवा चलने से उमस में कुछ राहत रही। 
विज्ञापन


दोपहर में तेज धूप नहीं होने के कारण बाजारों में रविवार को रौनक रही। रविवार होने के कारण स्मारकों पर भी पर्यटक उमड़े। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से धूल भरी आंधी, बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। इससे तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed