फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather became cold bones started aching doctor gave this advice

Health News: मौसम हुआ सर्द... हड्डियां करने लगीं दर्द; डॉक्टर ने दी ये सलाह

Fri, 17 Nov 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

मौसम सर्द होने के साथ ही पुरानी चोटों के दर्द के साथ जोड़ों में जकड़न और मांसपेशियों में भी दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।  एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में रोजाना 25-30 मरीज ये परेशानी बता रहे हैं।  
 

विज्ञापन
weather became cold bones started aching doctor gave this advice
जोड़ों में दर्द

विस्तार

डॉक्टर साहब, डेढ़ साल पहले बाइक से गिर गया था। अब सर्द मौसम में दर्द बढ़ गया है। जोड़ों में जकड़न और मांसपेशियों में भी दर्द है। एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 25-30 मरीज ये परेशानी बता रहे हैं।

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत गोयल ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 320-340 मरीज आ रहे हैं। इनमें से जोड़ दर्द, घुटनों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, पुरानी चोट का दर्द उभरने की परेशानी वाले मरीजों की संख्या 15 फीसदी बढ़ गई है। पुरानी चोट में कूल्हे में दर्द, कमर में दर्द, कंधों में दर्द की परेशानी बता रहे हैं। अधिकांश युवा हैं, जो पूर्व में सड़क हादसे या फिर किसी वजह से चोटिल हो गए थे। डॉक्टर इनको दवा के साथ फिजियोथेरेपी कराने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन


एसएन के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर ने बताया कि मौसम सर्द होने से गठिया के पुराने मरीजों का मर्ज बढ़ जाता है। कई बार दर्द अधिक होने पर मरीज दर्द निवारक दवाएं लेने लगते हैं, इससे असर रहने तक ही आराम मिलता है। स्वयं दवा न लेकर डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि सर्द मौसम में नस संकुचित होने से रक्त संचार प्रभावित होता है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द की परेशानी उभर आती है। गठिया के पुराने मरीज जागने के बाद तत्काल न चलें। हाथ-पैरों का 3-5 मिनट वार्मअप कर लें। इससे गिरने का खतरा कम होगा।

ये भी पढ़ें - यूपी: चंबल के बीहड़ में डाकुओं  की दस्तक, पांच असलाहधारी सुंदरियां भी दिखीं साथ; टोकने पर चरवाहे को पीटा

इन बातों का रखें ख्याल :
- बुजुर्ग और गठिया रोगी धूप खिलने के बाद ही बाहर घूमने जाएं।
- बेड पर पैरों के नीचे तकिया रखकर 8-10 बार उसे नीचे दबाकर व्यायाम करें।
- कुर्सी-पलंग पर बैठकर पैरों को ऊपर नीचे करें, 10-15 बार जरूर करें।
- योग करें और शरीर को वार्मअप कर लें, फिजियोथेरेपी भी करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - आगरा स्मार्ट सिटी: 281 करोड़ रुपये खर्च, पर नहीं संभली ट्रैफिक और महिला सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed