फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather alerts of cyclone fani in mathura agra

ब्रज पर मंडराया 'फैनी' चक्रवात का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रहें सावधान

Thu, 02 May 2019 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
weather alerts of cyclone fani in mathura agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
बंगाल की खाड़ी में बने फनी चक्रवात का खतरा ब्रज पर भी मंडराने लगा है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी आने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक द्वारा जारी की गई चेतावनी का संज्ञान लेते हुए मथुरा के एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने जनपद के किसान और आम आदमी को इस स्थिति से बचने की सलाह दी है। इससे एक बार फिर किसान चितिंत होने लगे हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ मुख्यालय से आई रिपोर्ट के मुताबिक एडीएम वित्त ने कहा कि 2 और 3 मई को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चक्रवात के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान

इस परिस्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए किसान फसल सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था करें। प्रशासन ने आम आदमी को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

उधर, भीषण गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आगरा पूरे प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई। 

बुधवार को लू के थपेड़ों ने लाल कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद ही आसमान से आग बरसती महसूस हुई। दोपहर एक बजे से चार बजे के बाद तापमान सबसे ज्यादा रहा, हालांकि सूर्यास्त के बाद भी तपिश बरकरार रही। 
 

भीषण गर्मी से बच्चे हो रहे बेहाल

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी का समय 12 बजे किया था, लेकिन मिशनरी स्कूलों ने प्रशासन के आदेश को ताक पर रखा और एक बजे ही छुट्टी की। गर्मी में झुलसते हुए मासूम बच्चे अपने-अपने घर पहुंचे। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक फैनी चक्रवात के चलते ब्रज में मौसम बदल सकता है। गुरुवार शाम तक आंधी के आसार बने रहेंगे। गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में किसानों के साथ साथ आमजन एहितयात बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed