फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   We want suspension, not just transfer to police lines.

Agra News: लाइन हाजिर नहीं, निलंबन चाहिए

Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
We want suspension, not just transfer to police lines.
फतेहपुर सीकरी। जय श्रीराम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को अग्रवाल समाज की बैठक हुई। इसमें बुधवार को समाज की बैठक के दौरान चौकी इंचार्ज वरुण पवार पर समाज के लोगों से कथित गाली-गलौज और अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप को लेकर रोष जताया गया। समाज के लोगों ने कहा चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समाज ने दोनों के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


सेवा समिति दूरा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा पद और कुर्सी से बड़ा समाज का मान-सम्मान है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने युवाओं से समाज के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। आगरा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के साथ होने वाले अन्याय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस दौरान मुरारीलाल गोयल, अंजुल गोयल, नेमीचंद गर्ग, विनोद सांवरिया, त्रिलोकचंद मित्तल, राजू प्रधान, मदन गोपाल गर्ग, अनुज मित्तल, हनी गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पहले रात थाने में हंगामे की सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल भी दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पुलिस उपायुक्त से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे विधायक

बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा किसी भी कीमत पर समाज का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा यदि समाज निलंबन की मांग कर रहा है तो वह समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मांग को मजबूती से रखेंगे। बैठक का संचालन विपिन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed