फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging on the road due to tank overflow

आगरा: टंकी ओवरफ्लो होने से सड़क पर हुआ जलभराव

Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road due to tank overflow
भोगांव। नगर पंचायत के जलकल विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से नगर पंचायत कार्यालय के आसपास लगभग छह घंटे तक जलभराव रहा। रात भर नलकूप चलता रहा और टंकी ओवरफ्लो हो गई । सुबह लोगों को जानकारी हुई तो नलकूप बंद कराया गया। जलभराव के चलते आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह की लोग टहलने निकले तो घंटा घर और नगर पंचायत कार्यालय के आसपास जलभराव मिला। उन्होंने देखा कि पानी की आपूर्ति के लिए बनी टंकी से पानी ओवरफ्लो हो रहा था। लोगों ने तत्काल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सूचना दी। उन्होंने नलकूप चलाने वाले ऑपरेटर को पानी ओवरफ्लो होने की जानकारी देकर नलकूप बंद करने को कहा। तब कहीं जाकर ओवरफ्लो को रोका जा सका।
विज्ञापन

नगर पंचायत के आसपास पानी की निकासी का सही उपाय न हो पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के दुकानदार भी परेशान हुए। छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक ये पानी निकल पाया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। लोगों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर नलकूप बंद करवा दिया गया था। मामले में नोटिस दिया गया है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed