फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging on the highway; 10 spots identified.

Agra News: हाईवे पर जलभराव, 10 स्पॉट किए चिन्हित

Thu, 25 Jun 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the highway; 10 spots identified.
आगरा। बारिश में जलभराव होने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम सर्वे कर रही है। इसमें अभी 10 स्पॉट चिह्नित किए हैं। अन्य स्पॉट और चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके बाद जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएआई पर सिकंदरा, सब्जी मंडी, आईएसबीटी, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्क्स समेत कई जगह पर पानी भर जाता है। इससे वाहनों के आवागमन का रास्ता बाधित होने से जाम की स्थिति रहती है। बीते सालों में इसके चलते लंबा जाम भी लगा। हालत बदतर होने पर पंप सेट लगाकर पानी की निकासी की गई। ऐसे में टीम अब इससे बचाव के इंतजाम पहले से कर रही है। टीम ने स्पॉट चिह्नित किए हैं। नाली को नाले से कनेक्ट किया जाएगा। जरूरत पर पंपसेट भी लगाए जाएंगे। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि टीम ने जलभराव वाले करीब 10 स्थान चिह्नित किए हैं। बाकी के भी हो रहे हैं। हाईवे के नाले की सफाई कराते हुए नालियों को जोड़ा जाएगा। अधिक बारिश होने पर पंप सेट भी लगवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed