{"_id":"6106e72b8ebc3e845861dd12","slug":"waterlogging-in-front-of-houses-due-to-rain-water-mainpuri-news-agr5021474173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से घरों के सामने हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से घरों के सामने हुआ जलभराव
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बाहरी इलाकों में कॉलोनी तो बनीं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश होने पर घरों के सामने जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर के बाहरी इलाकों में बसीं कॉलोनियों में जलनिकासी के लिए गलियों के किनारे नालियां नहीं बनाई गई हैं। घरों से निकलने वाला और बारिश का पानी गलियों में भरता है। पांच दिन से हो रही बारिश के बाद गलियों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को घरों तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों का जलभराव से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। कई स्थानों पर फिसलन से लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
दूश्य-एक, राजीव गांधी नगर
आगरा-बाईपास मार्ग पर बसे राजीव गंाधी नगर की कई गलियों में जलनिकासी के लिए नालियां नहीं हैं। जिससे पानी गलियों में भरता है। पांच दिन की बारिश का पानी गलियों में भरा हुआ है। जलभराव के बीच लोगों को घरों तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नालियां बनवाने के लिए कई बार नगर पालिका में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन आज तक गलियंा बनवाने के लिए कोई पहल ही नहीं की गई है।
प्रमेंद्र सिंह
दृश्य-दो, ब्रज कालोनी
आगरा रोड पर राजकीय इंटर कालेज के सामने ब्रज कालोनी है। इस कालेानी की किसी गली में सड़क किनारे नाली नहीं है। घरों का पानी गलियों में भरता है। जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से बारिश होने पर घरों के सामने होनेे वाले जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है।
ब्रज कालोनी 15 साल पहले बनी है। कालेानी की किसी गली में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश के पानी से जलभराव हुआ है।
पुनीत कुमार
दृश्य-तीन, स्टेडियम गली
आगरा-बाईपास रोड पर स्टेडियम के पास नई कॉलोनी बनी है। इस कॉलोनी में किसी गली में जलनिकासी के लिए नाली नहीं है। बारिश होने पर गलियों में जलभराव हो जाता है। घरों के सामने होने वाले जलभराव से लोगों को मुख्य सड़क से घर तक जाने में पानी से गुजरना पड़ता है।
नालियंां बनवाने के लिए नगर पालिका से लेकर तहसील तक शिकायत की गई है। कई बार की शिकायत के बाद आज तक सुनवाई नहीं हुई है।
रवी कुमार
दृश्य-चार, यादव नगर
आगरा रोड और बाईपास रोड के बीच यादव नगर बसा हुआ है। यादव नगर की कई गलियां आज भी कच्ची हैं। गलियों में जलनिकासी के लिए नाली नहीं होने घरों से निकलने वाला पानी गलियों में जमा हो जाता है। पंाच दिन से हो रही बारिश से अब घरों के सामने जलभराव हो गया है।
कच्ची गलियंा होने से बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। गलियों में फिसलन होने से लोग जलभराव के बीच गिरकर चोटिल होते हैं।
अजंट सिंह
कॉलोनी बनाने वालों को जलनिकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी के लिए गलियों में नालियां बनवाई जाएंगी।
लालचंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी