फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging in every street and neighborhood, open drain cleaning exposed

Agra News: हर सड़क, मोहल्ले में जलभराव, खुली नाला सफाई की पोल

Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in every street and neighborhood, open drain cleaning exposed
नालों की सफाई की पोल खुली।
आगरा। नालों की सफाई की पोल चंद मिनटों की बारिश ने खोलकर रख दी। शुक्रवार शाम को आई आंधी के बाद हुई बारिश ने शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मानसून की तरह शहर की सड़कों से लेकर हाईवे और कॉलोनियों के साथ घरों-दुकानों में पानी भर गया। ट्रांसयमुना काॅलोनी, रोशन मोहल्ला, बिजलीघर, मुगल रोड, कमला नगर, बल्केश्वर, अवधपुरी, अलबतिया रोड, शमशाबाद रोड, फतेहाबाद रोड, कौशलपुर, न्यू आगरा, नगला पदी, सुल्तानगंज पुलिया सर्विस लेन आदि जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे लोग देर रात तक परेशान रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नाला सफाई का सच सामने रखा, लेकिन अफसर लगातार सफाई के कागजी दावे करते रहे। उनके दावों की पोल शुक्रवार शाम की बारिश ने खोल दी। आंधी के साथ आई बारिश से शहर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं रहा, जहां गली, मोहल्ले और सड़कों में पानी न भरा हो। मंटोला और काजीपाड़ा नाले की सफाई न होने से बिजलीघर चौराहे पर भीषण जलभराव हो गया। शिवाजी मार्केट व्यापार समिति के पदाधिकारी श्याम भोजवानी ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों से बार-बार कहने के बाद भी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसके साथ ही महावीर नाला भी उफान मार गया, जिससे रोशन मोहल्ले में पानी भर गया। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले ही निगम अधिकारियों से नाला सफाई के लिए कहा था। कपड़े की दुकानों में पानी भरने से नुकसान हो गया। अभी यह हाल है तो मानसून में पता नहीं क्या नुकसान झेलना होगा।
विज्ञापन


मुगल रोड, दयालबाग, राजपुर चुंगी में दो फुट पानी
नाला ओवरफ्लो करने और एसटीपी बंद होने के कारण मुगल रोड, कमला नगर में दो फुट पानी भर गया, वहीं दयालबाग और राजपुर चुंगी के साथ शमशाबाद रोड, कौशलपुर, बिजलीघर आदि जगहों पर भी दो फुट तक जलभराव हो गया। लोगों के वाहन बंद हो गए, जिस वजह से देर रात तक वाहनों का जाम लगा रहा। हाथरस रोड स्थित टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड पर पानी भर जाने से लोग हादसों का शिकार हुए। बड़े गड्ढे जलभराव के कारण नजर नहीं आए। संजय कुमार ने बताया कि रात में जलभराव के कारण कई वाहन गिर गए, जिससे लोग चोटिल हुए। एमजी रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। इससे ट्रैफिक जाम बना रहा। यही हाल सुल्तानगंज पुलिया का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेव का बाजार में गिरी मकान की दीवार
आंधी-बारिश से सेव के बाजार इलाके में पुराने मकान की दीवार गिर गई। क्षेत्रीय निवासी अपूर्व शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सेव का बाजार में पुराने मकान की दीवार गिरी। मलबा सीधे सड़क पर गिरा। बारिश की वजह से सड़क पर उस कोई नहीं था, जिससे कोई गंभीर हादसा होने से बच गया।

नालों से निकली सिल्ट नालों में समाई
ट्रांस यमुना क्षेत्र के महावीर नगर में नगर निगम ने 20 दिन पहले नालों से सिल्ट निकाली थी, लेकिन उठाई नहीं। ऐसे में बारिश के साथ ही यह सिल्ट फिर से नाले में समा गई और गलियों और सड़कों पर कीचड़ हो गया। ट्रांस यमुना में ही बाल विहार पार्क के पास और हनुमान मंदिर के पास के घरों में पानी भर गया। यहां ऊंची पुलिया बनने से सड़क का पानी नहीं निकल पाता।


----
- बारिश बंद होने के साथ ही टीमों को निकाल दिया गया था, ताकि जलभराव वाली जगहों पर निकासी का काम किया जा सके। कई जगह कचरा फंस गया था।
अशोकप्रिय गौतम, सहायक नगर आयुक्त
- बारिश इतनी तेज थी कि थोड़ी देर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नगर निगम ने नालों की सफाई ही नहीं की, जिस वजह से नाले-नालियों में पानी पहुंच नहीं सका।
रवि माथुर, पार्षद
- एक महीने से हम टेल से नाला सफाई की कह रहे हैं। अब जरा सी बारिश ने पोल खोल दी है। अब भी समय है। यह ट्रेलर है, मानसून में जलभराव की फिल्म बाकी है।
- राकेश जैन, पार्षद

नालों की सफाई की पोल खुली।

नालों की सफाई की पोल खुली।

नालों की सफाई की पोल खुली।

नालों की सफाई की पोल खुली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed