फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging due to rain halted the movement of vehicles on the highway, queues stretched from ISBT to Sikandra.

Agra News: बारिश से जलभराव ने हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार, आईएसबीटी से सिकंदरा तक लगी रही कतार

Wed, 01 Oct 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain halted the movement of vehicles on the highway, queues stretched from ISBT to Sikandra.
आगरा। हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट के पास मंगलवार को आई बारिश से हुए जलभराव ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। 5 मिनट की दूरी को पार करने में वाहनों को एक घंटे तक का समय लग गया। शाम 4 बजे से 6 बजे तक सिकंदरा तक वाहनों की कतार लगी रही। चालकों ने अपने वाहनों को सर्विस रोड पर निकालना शुरू किया तो वहां भी फंस गए। पुलिसकर्मियों की कवायद किसी काम नहीं आ सकी।
विज्ञापन

दोपहर तकरीबन तीन बजे बूंदाबांदी हुई थी। यह तकरीबन एक घंटे तक होती रही। इससे हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास सिकंदरा की तरफ जाने वाली लेन पर जलभराव हो गया। यह समस्या आईएसबीटी से लेकर गुरुद्वारा गुरु का ताल तक रही। हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, हाईवे और सर्विस रोड की तरफ जलभराव की वजह से वाहन रुकने लगे। कुछ ही देर में सिकंदरा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। वो वाहनों को निकलवा रहे थे। मगर उससे राहत नहीं मिल सकी। जाम में ट्रक, बस, कार, दो पहिया वाहन आदि फंस गए।
विज्ञापन


एमजी रोड की समस्या हुई कम, हाईवे पर बढ़ी
एमजी रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए पिछले दिनों ई रिक्शा और ऑटो को प्रतिबंधित किया गया था। इसके साथ ही अनावश्यक सड़क पर लगे खंभे, ट्रांसफाॅर्मर को हटाया गया था। फुटपाथ को भी चाैड़ा कर दिया गया। जिससे दो पहिया वाहन निकल सकें। इससे राहत मिल गई है। वहीं हाईवे पर जाम की समस्या बढ़ गई है। सिकंदरा से लेकर गुरुद्वारा स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक डिवाइडर पर बैरिकेडिंग लगी हैं। वहीं यहां पर पेट्रोल पंप के सामने भी सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। हाईवे पर वाहनों की लाइन लगने पर लोग सर्विस रोड से निकलते हैं। मगर यहां पर बैरिकेडिंग लगने से जाम लग जाता है। इस पाॅइंट पर पुलिसकर्मी भी नहीं रहते हैं। इस वजह से समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आईएसबीटी पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने से समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्या दूर कराने का होगा प्रयास
बारिश की वजह से हाईवे पर पानी भरने की समस्या रही है। पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वाहनों को निकलवाया गया है। जिन स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने से समस्या है, उसे मेट्रो के अधिकारियों से वार्ता करके दूर करने का प्रयास किया जाएगा। -अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed