फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water waste on the road due to pipeline leakage in agra

साल के पहले दिन ही पाइप लाइन लीकेज, सड़क पर बर्बाद हुआ पानी, लोग तरसे

Sat, 02 Jan 2021 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jan 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
water waste on the road due to pipeline leakage in agra
सड़क पर बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नए साल के पहले ही दिन पाइप लाइन लीकेज हो गई, जिससे बोदला-शाहगंज रोड पर पूरे दिन सप्लाई के दौरान पानी सड़क पर फैलकर बर्बाद होता रहा। सिकंदरा वाटर वर्क्स से जुड़ी फीडरमेन से केदार नगर और शाहगंज प्रथम जलाशय जुड़ा हुआ है। इस वजह से केदार नगर और शाहगंज क्षेत्र में पानी का संकट बना रहा। प्रेम नगर, रामनगर समेत आसपास के इलाकों में पानी का प्रेशर बेहद कम रहा। नए साल के पहले ही दिन लोगों को पानी के लिए सबमर्सिबल पंप और टीटीएसपी टंकियों का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन

साल 2020 पाइप लाइन लीकेज के नाम रहा, जहां लगभग 4 हजार लीकेज के जरिए 50 करोड़ लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो गया। नए साल की पहली ही सुबह पानी की पाइप लाइन बोदला-शाहगंज रोड पर बीधा मंदिर के सामने लीक हो गई। इस लाइन पर ज्यादा प्रेशर होने पर पानी दो से तीन माह से कभी कभी बाहर निकल रहा है, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन ही पानी सड़क पर बर्बाद होता रहा। 
विज्ञापन

लीकेज से बह रहे पानी के कारण सड़क पर तीन जगह गड्ढे भी हो गए। प्रेम नगर की लीकेज शुक्रवार दोपहर बाद बंद हो गई लेकिन बीधा मंदिर के पास शुक्रवार भी रात भर पानी बहता है। लीकेज के कारण केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया और शुक्रवार सुबह की जलापूर्ति बाधित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2 डिग्री सेल्सियस में पानी के लिए दौड़े लोग
साल के पहले ही दिन 2 डिग्री सेल्सियस की कड़ाके की सर्दी में लोग पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह और शाम को पानी न मिलने से परेशान रहे। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, पानी के लिए हाथ में बाल्टियां थामे पड़ोसी की सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए पहुंचे। 

प्रेम नगर निवासी रूपा कुशवाह ने बताया कि साल के पहले दिन पानी के लिए बच्चे परेशान रहे। टंकी का पानी बर्फ जैसा था, जो मजबूरी में भरकर लाना पड़ा। केदार नगर निवासी रमेश पेरवानी ने बताया कि सुबह पानी में प्रेशर ही नहीं था, इसलिए कॉलोनी में लगे सबमर्सिबल पंप से सभी पानी भरने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed