फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Supply Will Stop For Two Days In Agra City's Many Areas

आगरा: आज शाम को भरकर रख लें पानी, दो दिन आधे शहर को नहीं मिलेगा, ये है वजह

Wed, 24 Feb 2021 01:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Water Supply Will Stop For Two Days In Agra City's Many Areas
पानी की परेशानी से जूझते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज, नौलक्खा, मधु नगर, नामनेर, विभव नगर, पुरानी मंडी, बसई कलां, फतेहाबाद रोड, ईदगाह क्षेत्र में रहने वाले लोग बुधवार शाम को सप्लाई के दौरान पानी भरकर रख लें। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसलिए दो दिन का पानी स्टोर करके रख लें।
विज्ञापन


जलनिगम की विश्व बैंक इकाई द्वारा यमुना किनारे पर आरसीसी प्लेटफार्म के क्षतिग्रस्त हो जाने पर की गई मरम्मत के बाद पानी की दो पाइपलाइनों को फिर से फिक्स करने का काम किया जाएगा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आरसीसी प्लेटफार्म के जरिए 900 मिमी व्यास पीएससी और 800 मिमी व्यास की डीआई पाइपलाइन निकल रहीं हैं। इनको फिक्स करने के लिए 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से 26 फरवरी की सुबह 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। 
विज्ञापन


ताज पर धब्बा: चमेली फर्श को नाम लिखकर कर दिया छलनी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जलनिगम की वर्ल्ड बैंक इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि यमुना किनारे पर कृष्णा कॉलोनी के पीछे आरसीसी प्लेटफार्म दो जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उसकी मरम्मत 45 दिनों में हो पाई है। अब सपोर्ट स्ट्रक्चर पर 900 मिमी व्यास और 800 मिमी व्यास की दोनों पाइपलाइनों को फिक्स करना है। बुंदू कटरा, रकाबगंज जोन को 800 मिमी लाइन से पानी जाता है, जिस वजह से शटडाउन लिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि शटडाउन में तय समय से पहले ही काम खत्म कर दिया जाए। बुंदू कटरा, नौलक्खा, रकाबगंज, बेलनगंज, पुराना शहर, ताजगंज, पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड, बसई कलां, विभव नगर, नामनेर, मधु नगर, ग्वालियर रोड क्षेत्र में इस दौरान पानी की सप्लाई नहीं होगी। 
 

रकाबगंज में 25, ताल फिरोज खां में 26 को नहीं आएगा पानी
जलनिगम द्वारा लिए जा रहे शटडाउन के कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से सप्लाई बंद रहेगा। इस दौरान जलकल विभाग ने पहली बार समन्वय करते हुए अपने दो जलाशयों की सफाई का शिड्यूल तैयार किया है। रकाबगंज स्थित उच्च जलाशय की सफाई का काम जलकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा 25 फरवरी को किया जाएगा। सुबह से शाम तक इससे पोषित क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप रहेगी। इसके बाद 26 फरवरी को ताल फिरोज खां के उच्च जलाशय की सफाई का काम किया जाएगा। यहां भी सुबह से शाम तक सप्लाई बंद रहेगी।

18002702722 पर फोन कर मंगाएं टैंकर
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता जोन तृतीय ने बताया कि जलाशयों की सफाई के कारण सुबह से शाम तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस वजह से पानी का भंडारण कर लें, लेकिन विशेष परिस्थितियों में जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 18002702722 पर फोन करके पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed