फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water supply to colonies stopped for mall people facing problems since last six days

गजब की दबंगई: मॉल के लिए बंद कर दी कॉलनियों की जलापूर्ति, छह दिन से लोग हो रहे परेशानी

Fri, 31 Jan 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 09:58 AM IST
सार

हरीपर्वत थाना क्षेत्र में मॉल में मरम्मत के लिए जलापूर्ति का वॉल्व बंद कर कॉलोनियों की जलापूर्ति बंद कर दी गई। इससे काले का ताल और दिल्ली गेट में 70-80 घरों के लोग परेशान हैं। 
 

विज्ञापन
Water supply to colonies stopped for mall people facing problems since last six days
दिल्ली गेट पर पाइपलाइन की खुदाई कर कर ओल्ड चेक करते पार्षद शरद चौहान व जलकल के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दिल्ली गेट में मॉल में मरम्मत के लिए जलापूर्ति का वॉल्व बंद कर कॉलोनियों की जलापूर्ति बंद कर दी गई। इससे काले का ताल और दिल्ली गेट में 70-80 घरों के लोग परेशान हैं। पार्षद ने चेक कराया तो पता चला कि पानी की सप्लाई मॉल को दी जा रही है। पार्षद ने जीएम जलकल से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड 95 के तहत आने वाले बाग फरजाना के काले का ताल, दिल्ली गेट इलाके के लोग जलापूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। उन्होंने जलकल में जानकारी की तो पता चला कि पानी आपूर्ति निर्बाध चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान शिकायत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कई जगह पानी आ रहा था। दिल्ली गेट पर ही एक मॉल में निर्माण कार्य चल रहा था। गंगाजल की जलापूर्ति पूरे प्रेशर से की जा रही थी। शक होने पर उन्होंने वॉल्व की जांच करवाई तो वॉल्व बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद का कहना है कि मॉल के लोगों ने कर्मचारियों से मिलीभगत कर कॉलोनियों की ओर जाने वाली लाइन के वॉल्व को ही बंद करा दिया। 6 दिन से लोग फॉल्ट की तलाश कर रहे थे, लेकिन मामला आपूर्ति रोके जाने का निकला।


बृहस्पतिवार को पार्षद ने जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार और जेई विनीत चौधरी के साथ पहुंचकर लाइनों को चेक करवाया। कई जगह खुदाई करवाई गई। लेकिन कहीं लीकेज नहीं मिला। एक लीकेज मिला मगर वह हरीपर्वत की ओर का था। पार्षद ने जीएम जलकल से मामले की जांच कराने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed