Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water sprinklers have been installed along the pools for the elephants to protect them from the heat

UP: भीषण गर्मी से बचाव के लिए....हाथी पूल में कर रहे छपाक, भालू चख रहे फ्रूट आइसक्रीम का स्वाद

Wed, 11 Jun 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 09:39 AM IST
सार

भीषण गर्मी से बचाव के लिए हाथी और भालुओं के भोजन में हाइड्रेट करने वाले फल और सब्जियां बढ़ाए गए हैं।  डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस का घोल दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Water sprinklers have been installed along the pools for the elephants to protect them from the heat
हाथी और भालू - फोटो : वाइल्ड लाइफ एसओएस

विस्तार

तेज धूप और लू के थपेड़े से इंसान तो क्या जानवर भी गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में आगरा और मथुरा में स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस के केंद्रों पर हाथियों और भालुओं को गर्मी से बचाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हाथियों के लिए जहां पूल के साथ वाटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। तो वहीं भालुओं को बर्फ में जमाकर फलों की विशेष आइसक्रीम दी जा रही है। वहीं बाड़ों में बड़े-बड़े कूलर लगाकर तापमान नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका
विज्ञापन



 
Trending Videos

कीठम स्थित भालू संरक्षण गृह और चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में इन दिनों अलग सा नजारा नजर आता है। यहां इंसानों की तरह ही जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। आइस पॉप्सिकल्स और रसीले फल और सब्जियों की मात्रा भोजन में बढ़ा दी गई है, जिससे उन्हें डिहाइड्रेशन न होने पाए। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा हमारी देखरेख में रह रहे हर भालू और हाथी के पास वह सब कुछ हो जो उन्हें स्वस्थ, हाइड्रेट और खुश रहने के लिए चाहिए।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया


 
विज्ञापन

भालुओं को गर्मी से बचाने के लिए बाड़ों में कूलर और ओवरहेड स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जबकि पानी के पूल गर्मी के दिनों में बहुत जरूरी राहत प्रदान करते हैं। पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ. इलियाराजा बताते हैं कि गर्मी से तनाव के लक्षण दिखाने वाले भालुओं और हाथियों को ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत



 
विज्ञापन

वहीं मथुरा में हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र और हाथी अस्पताल परिसर में, हाथियों की दिनचर्या में बदलाव किया गया है। वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि बताती है कि सुबह जल्दी और देर शाम हाथियों को सैर के लिए ले जाया जाता है। यहां स्प्रिंकलर के साथ पूल में गर्मी से निजात के लिए हाथी घंटों आराम फरमा रहे हैं। दिन में कई बार साफ पीने का पानी बदला जाता है। यहां छायादार संरचनाएं और मिट्टी के गड्ढे शरीर के तापमान को स्वाभाविक रूप से नियंत्रित करने में इनकी मदद करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed