फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water, ro, ghee, oil

एटा में पानी से लेकर तेल-घी तक सब अशुद्ध

Mon, 22 Jul 2019 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
water, ro, ghee, oil
शहर में पानी की सप्लाई करते प्लांट के कर्मचारी- अमर उजाला फाइल फोटो - फोटो : ETAH
एटा। जिले में मिनरल वाटर के नाम पर लोगों को बीमारियां परोसी जा रही हैं। पैक्ड पानी बेचने वाले लोगों को बोतलों में अशुद्ध पानी भरकर बेच रहे हैं। हाल ही में जिले की अलीगंज क्षेत्र से लिए गए मिनरल वाटर की बोतलों के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। वहीं जिले की एक घी निर्माता कंपनी का नमूना असुरक्षित घोषित किया गया है। लखनऊ प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले महीने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलीगंज क्षेत्र से पैक्ड वाटर बोतलों के नमूने लिए थे। इसमें पानी के तीन नमूने फेल हो गए। टीम ने 25 जून को अलीगंज के मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में विकास गुप्ता के यहां से एक्वा फ्रेश पैक्ड वाटर का नमूना लिया। वहीं मोहल्ला कांशीराम से संजय गुप्ता और जैथरा से पैक्ड वाटर का नमूना लिया। तीनों नमूनों को लखनऊ प्रयोगशाला ने जांच में मिस ब्रांड घोषित किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पानी में अशुद्धता पाई गई है। इसे लेकर पानी विक्रेताओं में हड़कंप मचा है। वहीं विभाग ने तीनों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

श्री कमल घृत का नमूना फेल
विभाग की टीम ने 25 जून को कैलाश गंज में कमल घृत फर्म से घी नमूना लिया था। जो जांच में अधोमानक घोषित किया गया। वहीं श्री कमल घी के नमूने में चींटे पाए गए। जिसे प्रयोगशाला ने असुरक्षित घोषित किया है। विभाग ने फर्म संचालिका नीना जैन और पवन जैन को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फी और सरसों का तेल भी अधोमानक
29 जून को आगरा रोड पर बृजमोहन के यहां से लिया गया रंगीन बर्फी का नमूना अधोमानक घोषित हुआ है। इसमें बाह्य पदार्थ पाए गए। जबकि अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी में परमानंद गोस्वामी के यहां से लिया गया सरसों के तेल का नमूना अधोमानक घोषित हुआ है।
19 पानी प्लांट हैं पंजीकृत
जिले में यूं तो गली-गली में पानी के प्लांट खुले हुए हैं, लेकिन विभाग में 19 प्लांट की पंजीकृत हैं। अवैध रूप से पानी बेचने वाले लोगों को अशुद्ध पानी देकर बीमारियां बांट रहे हैं।
हो सकती हैं तमाम बीमारियां
डाक्टर मनोज गुप्ता बताते हैं कि अशुद्ध पानी पीने से तमाम गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। इससे पेट और लीवर को नुकसान पहुंचता है। साथ ही पीलिया, पोलियो, जुकाम, चेचक, अतिसार, पेचिस, मियादी बुखार, हैजा, डायरिया और टीबी फैल सकता है।
वैन ने किया जागरूक
पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग की वैन ने तीनों तहसीलों में लोगों को जागरूक किया। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की। इस दौरान 135 नमूने लिए गए, जिनमें 62 फेल हो गए।

पानी में बढ़ रहा फ्लोराइड
जिले में पीने के पानी में पहले से अशुद्धता बढ़ रही है। जल निगम की प्रयोगशाला के मुताबिक पानी में फ्लोराइड की मात्रा 1.5 एमजी पहुंच गई है। जोकि 0.5 होनी चाहिए। वहीं टीडीएस की मात्रा 600 तक पहुंच गई है। जो कि 100-150 तक होनी चाहिए।
पानी के नमूनों को मिस ब्रांड घोषित किया गया है। इनमें अशुद्धता पाई गई है। जबकि घी का नमूना असुरक्षित मिला है। विक्रेताओं को नोटिस दिए गए हैं।
अनिल यादव, खाद्य सुरक्षा आधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed