{"_id":"5a50b69e4f1c1b35198b524a","slug":"water-problem-in-many-areas-of-agra-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों के लिए नहीं पीने का पानी, विधायक जी सुनते, तो नहीं होती परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के लिए नहीं पीने का पानी, विधायक जी सुनते, तो नहीं होती परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
शहर की मूलभूत जरूरत पानी के लिए मारामारी जोरों पर है। कई इलाकों में लगभग हफ्ते भर से पानी नहीं पहुंच रहा। लोगों की सुबह की शुरुआत ठिठुरते हुए पानी भरने के लिए दूर-दराज जाने से शुरू होती है।
समस्या इस कदर विकराल है कि लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। जनप्रतिनिधि गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए पैरवी तो कर रहे हैं लेकिन फौरी तौर पर पानी की समस्या से निजात दिलाने को हैंडपंप और सबमर्सिबल लगाने की ओर ध्यान नहीं है।
हालांकि शासन की ओर से हर विधायक को 100 हैंडपंप लगवाने की स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन उन्होंने अब तक सभी हैंडपंप लगवाने की कवायद नहीं की है। यही वजह है कि प्यासी जनता मारामारी पर उतारू है और जलकल विभाग शहर में पेयजल सप्लाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।

Trending Videos
ये बोले जनप्रतिनिधि
आगरा छावनी से विधायक डा. जीएस धर्मेश ने कहा कि पिछले तीन माह में अपने क्षेत्र में 25 रिबोर और 25 नए हैंडपंप लगवाए हैं। ताल फिरोज खां स्थित पानी की टंकी को भी जल्द चालू किया जाएगा, इसके लिए संबंधित इलाकों में पानी के कनेक्शन अभी से दिए जा रहे हैं।
दक्षिणी विधानसभा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शासन की ओर से शहरी क्षेत्रों के लिए 100-100 हैंडपंपों की स्वीकृति मिली है, लेकिन हमने जनता की मांग के अनुसार सबमर्सिबल पंप का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव पास होते ही सबमर्सिबल लगवा दिए जाएंगे।
उत्तरी विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग बोले कि हमारे क्षेत्र में जहां-जहां पानी की समस्या है, वहां हैंडपंप लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाया है। जल्द ही इसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। पानी की समस्या पर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।