फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water problem in high altitude areas, officials say supply is normal

Agra News: ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेें पानी की दिक्कत, अफसर बोले- आपूर्ति सामान्य

Wed, 15 Oct 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Water problem in high altitude areas, officials say supply is normal
आगरा। अपर गंगा कैनाल के बंद होने के बाद से गंगाजल की आपूर्ति में दिक्कत की वजह से पहले से स्थिति सुधरी है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी पूरा नहीं मिल पा रहा है। कुछ क्षेत्रों में तय समय से कम पानी मिलने से लोग अभी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं, जलकल विभाग का दावा है कि बुलंदशहर से पानी की सप्लाई 140 क्यूसेक हो रही है। शहर में भी पानी सप्लाई किया जा रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि कच्चे पानी की सप्लाई प्रभावित होने पर सिंचाई विभाग से संपर्क किया गया था। संकट दूर करने के लिए उन्होंने पानी की आपूर्ति बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उधर, शहर के कटरा काशियान, गोकुल गली, टीले वाली गली के अलावा ताजनगरी फेज एक के कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। स्थानीय निवासी प्रकाश चंद कपूर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पंद्रह से बीस मिनट पानी की आपूर्ति होने से त्योहारी सीजन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पानी के टैंकर के लिए यहां करें संपर्क



जलकल विभाग ने टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति के लिए संपर्क कर सकते है। महाप्रबंधक ने बताया कि टैंकर के लिए टोलफ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 जारी किए हैं। इसके अलावा सुमित पचौरी के नंबर 8192095225 एवं सहायक अभियंता आशीष कुमार के मोबाइल नंबर 8192095302 पर भी जलापूर्ति संबंधी बात बताई जा सकती है।




---------

इसलिए खड़ी हुई समस्या

सिंचाई विभाग ने बिना जलनिगम और जलकल विभाग को बताए 2 अक्तूबर से अपर गंगा कैनाल को सफाई के लिए बंद कर दिया। 6 अक्तूबर को जब पानी की उपलब्धता घटी और शहर में सप्लाई बाधित हुई तो अफसरों की नींद टूटी। इसके बाद आनन-फानन सभी विभागों के अधिकारी हरकत में आए और पानी की आपूर्ति मध्य गंगा कैनाल से शुरू की गई। हालांकि, इस कैनाल से कई लिंक कैनाल निकलती हैं, जिनकी वजह से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया और जलापूर्ति प्रभावित हुई। अब सिंचाई विभाग ने लिंक कैनाल बंद कर पानी सप्लाई सीधे बुलंदशहर तक करना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed