{"_id":"696e721df12fcf31160f8195","slug":"water-pipeline-damaged-during-green-gas-excavation-in-agra-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्रीन गैस की खुदाई में टूटी जलकल की लाइन...सड़क पर बह गया गंगाजल, पानी को तरसे 35 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्रीन गैस की खुदाई में टूटी जलकल की लाइन...सड़क पर बह गया गंगाजल, पानी को तरसे 35 हजार लोग
Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
सार
आगरा में ग्रीन गैस की खुदाई से जलकल की पानी की लाइन टूट गई। इससे करीब 35 हजार लोगों के सामने जलसंकट खड़ा हो गया। गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
सड़क पर बह गया गंगाजल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ग्रीन गैस की लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान ठेकेदार फर्म ने जलकल विभाग की सिकंदरा से आ रही मेन राइजिंग लाइन खंदारी चौराहे के पास क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी वजह से हजारों लीटर गंगाजल खंदारी चौराहे पर बहने लगा। पानी की वजह से पैदल चौराहा पार करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाम को दयालबाग, लॉयर्स काॅलोनी, निर्भय नगर समेत कई क्षेत्रों की ओवरहेड टंकियों में पानी की सप्लाई न होने हजारों घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब 35 हजार लोग इससे प्रभावित रहे। जीएम जलकल एके राजपूत ने बताया कि कंपनी ने बिना विभाग के साथ सर्वे या उससे अनुमति लिए खुदाई की। लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।
ठेकेदार ने रात में लाइन ठीक करने की बात कही है। हालांकि सुबह आपूर्ति प्रभावित रहेगी।