फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water over flow by rain

दो दिन पहले का पानी सूखा नहीं, अब बारिश से फिर जलभराव

Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
water over flow by rain
आगरा। नालियां, नाले चोक होने से सड़कों, बाजारों, हाईवे पर दो दिन पहले हुए जलभराव से निजात भी नहीं मिली थी कि मंगलवार शाम को बारिश के बाद समस्या और बढ़ गई। ग्वालियर हाईवे पर सेवला से रोहता के बीच दो किमी लंबे हाइवे के एक ओर पानी भरा रहा, जबकि दिल्ली हाईवे पर कामायनी हॉस्पिटल के आगे, सब्जी मंडी के पास पुल से पहले और सिकंदरा स्मारक के पास मोड़ पर पानी जमा होने से वाहन सवारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम की बारिश के बाद नाले चोक होने के कारण सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी किदवई पार्क पुल के बीच, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशपुरी रोड, भावना होटल मोड़ पर पानी भर गया। नाला काजीपाड़ा के चोक होने के कारण काजीपाड़ा की गलियों में पानी भर गया, जिससे रात भर लोग पानी निकालने की मशक्कत करते रहे। ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार शाम से दुकानों के सामने पानी भरा होने से तीसरे दिन भी व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। मंगलवार शाम की बारिश के बाद जलभराव और बढ़ गया।
विज्ञापन

रात तक हुई 8 मिमी बारिश
मंगलवार को सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी हुई और शाम को बादल मेहरबान होकर बरसे। रात तक गरज चमक के साथ बारिश होती रही। इस दौरान 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट आई, वहीं 8 मिमी बारिश रात 12 बजे तक रिकॉर्ड की जा सकी। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपी नगर में दुकान के सामने तीन दिन से पानी भरा हुआ है। ये कैसे नाले साफ किए हैं जो गलियों में ही पानी भरा है। नगर निगम पूरा टैक्स ले रहा है, पर सुविधाएं 10 फीसदी भी नहीं दे रहा।
सतेंद्र सिंह
ट्रांसपोर्टर
लोहामंडी रोड पर एक तरफ पानी भर गया। लोग शाम को ही खाने पीने के लिए सेंट जोंस चौराहे पर आते हैं, पर जलभराव के कारण रात में कोई नहीं आया। हर बार नाला सफाई का नाटक करते हैं। रोजी रोटी पर असर हमारे हो रहा है।

आरिफ खान
स्टॉल संचालक
सब्जी मंडी जाने पर तीन दिन से हर बार ट्रकों से पानी पूरे कपड़े खराब कर रहा है। तेजी से ट्रक निकलने पर सड़क पर जमा पानी हम लोगों के ऊपर पड़ रहा है। कई कारों के विंड स्क्रीन पर पानी जमा होने से हादसे बाल बाल बचे हैं
पवन बंसल
सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed