फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water mixed in milk, flour in rasgulla and gram flour

Agra News: दूध में मिला था पानी, रसगुल्ला और बेसन में मैदा

Thu, 03 Aug 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Water mixed in milk, flour in rasgulla and gram flour
मैनपुरी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा नमूने फेल होने पर 14 विक्रेताओं के विरुद्ध 15 मुकदमें दायर किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार दूध में जहां पानी मिलाया गया था तो वहीं रसगुल्ला और बेसन में मैदा की मिलावट की गई थी। मानक विहीन पैकिंग के मामले भी जांच रिपोर्ट में सामने आए हैं। अपर जिलाधिकारी न्यायालय में अब वादों की सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।

मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। हाल ही में आई नमूनों की जांच रिपोर्ट में 15 नमूने फेल हो गए। इसमें से कुछ खाद्य पदार्थों में जहां मिलावट की गई थी तो वहीं कुछ खाद्य पदार्थों की जांच में पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। पांच विक्रेताओं से लिए गए नमूनों की पैकिंग भी नियमानुसार नहीं पाई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार दूध में वसा की कमी, पानी की मिलावट सामने आई तो वहीं सरसों के तेल में अन्य तेल की मिलावट, बेसन और रसगुल्ला में मैदा की मिलावट, बूंदी के लड्डू में मिलावटी तेल का प्रयोग सामने आया। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 14 विक्रेताओं के विरुद्ध 15 मुकदमे दायर किए हैं। एक ही विक्रेता पर दो नमूने फेल होने पर दो मुकदमे दायर किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी द्वारा मामलों में सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।
----
इन विक्रेताओं के खिलाफ हुए मुकदमे
-अनुज कुमार, नगला भवानी, दूध में वसा की कमी।
-पुष्पेंद्र सिंह, जैथरा, रस्क की पैंकिंग में गड़बड़ी।
-पुष्पेंद्र सिंह, जैथरा, नमकीन की पैकिंग में गड़बड़ी।
-कैलाश चंद्र, शरीफपुर, सरसों के तेल में दूसरे तेल की मिलावट।
-रोहित कुमार, लालपुर सगौनी, बूंदी के लड्डू में दूसरे तेल की मिलावट।
-आसिफ, महमूदनगर, केक में क्रीम की कमी।
-संदीप कुमार, आगरा रोड, सरसों के पैक्ड तेल की खुली बिक्री।
-विकास राठौर, कुरावली, हल्दी कीट द्वारा क्षतिग्रस्त।
-नीरज जैन, सरावज्ञान, कैंडी की पैकिंग की गड़बड़ी।
-संजीत कुमार, घिरोर, नमकीन की पैकिंग में गड़बड़ी।
-संजू नायक, कुरावली, बेसन में मैदा की मिलावट।
-अंकित चौहान, बिगोर एटा, रसगुल्ला में मैदककी मिलावट।
-सनोज कुमार, किशनपुर गढि़या, हींग की पैकिंग में गड़बड़ी।
-आशीष कुमार, सुल्तानपुर पतारा, दूध में पानी की मिलावट।
-आदेश कुमार, नगला सेवा, दूध में पानी की मिलावट।
----

जांच में नमूने अधोमानक पाए गए थे। 14 विक्रेताओं के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 15 मुकदमे दायर किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. टीआर रावत, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed