फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water logging on roads due to drainage overflow

ताजनगरी का हाल: नाला उफनाने से गलियां लबालब, घरों में घुसा गंदा पानी, लोगों में आक्रोश

Sat, 29 May 2021 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 01:06 AM IST
सार

आगरा के यमुनापार वार्ड 66 के घाट बजरिया में शुक्रवार को सैलाब जैसा नजारा दिखा। नाले के गंदे पानी से गलियां लबालब हो गईं। घरों में भी गंदा पानी घुस गया। इससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। 

विज्ञापन
water logging on roads due to drainage overflow
गली में भरा नाले का गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार वार्ड 66 के घाट बजरिया में गलियों में नाले का गंदा पानी भर जोन के कारण लोग कई दिनों से परेशान हैं। शुक्रवार सुबह उनका धैर्य जवाब दे गया। महिलाओं ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए यमुना ब्रिज रोड पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


बच्चों के साथ जाम लगा रहीं महिलाओं के उग्र प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पार्षद को महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। महिलाओं ने पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। थाना एत्माउद्दौला पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नाले पर अवैध निर्माण, सफाई हो गई मुश्किल
घाट बजरिया, यमुना ब्रिज की गलियों में नाले का गंदा पानी भरने की मुख्य वजह पुलिया टूट जाने से नाले में भरा मलबा है, जिससे पीछे की बस्तियों में पानी भर गया है। इसके अलावा नाले के ऊपर अवैध निर्माण कर लिए गए हैं, जिससे नाले की सालों से सफाई नहीं हो पाई है। इससे नाले में कई फुट तक सिल्ट जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन, जाम के बाद पंप से निकाला पानी
महिलाओं के प्रदर्शन और जाम के बाद नगर निगम के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और नाले से हो रहे जलभराव से निपटने के लिए प्रयास शुरू किए। यहां पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया।

पुलिया का निर्माण जरूरी
पार्षद लाला अब्बास ने कहा कि भूमिगत नाले की पुलिया ढह गयी है, इसलिए जब तक पुलिया निर्माण नहीं तोता, तब तक जलभराव बना रहेगा। अधिकारी टेंडर की जानकारी दे रहे हैं, पर निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ। 

घरों में घुसा गंदा पानी
यमुना ब्रिज निवासी चंदा ने कहा कि नाले का गंदा पानी घरों में घुस गया है। दो दिनों से खाना नही बना पा रहे। बदबू से परेशान हैं। गंदे पानी से बीमारी फैल रही है। दो दिन में राहत न मिली तो फिर से जाम लगाएंगे। 

नहीं सुन रहे अधिकारी
घाट बजरिया निवासी शीतल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच बच्चों को लेकर हमें जाम लगाना पड़ा। कोई नहीं चाहता, पर जब अधिकारी हमारी तकलीफ सुने ही नहीं तो क्या किया जाए। कोई तो हमारी पीड़ा को समझे। मेयर भी इस तरफ नहीं आते। 

अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराएं
घाट बजरिया शकुंतला देवी ने कहा कि नाले की गंदगी सड़क पर आ गई, जो हमारे घरों में घुस गई है। न सो पा रहे हैं और न ही खाना बना पा रहे। नाले पर अतिक्रमण हैं, जिसे तोड़कर सफाई कराएं, तभी सफाई हो पाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed