फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water filled in power house, electricity system disrupted

Agra News: बिजलीघर में भरा पानी, विद्युत व्यवस्था चौपट

Fri, 13 Sep 2024 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Water filled in power house, electricity system disrupted
कासगंज। बुधवार की सुबह से लेकर बृहस्पतिवार की शाम तक करीब 40 घंटे तक हुई बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था को चौपट कर दिया। ट्रांसमिशन के बिजलीघर भिटौना में बारिश का पानी भर गया। इसके कारण सिर्फ आवास विकास कालोनी को छोड़कर शेष शहर की बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के करीब 400 गांवों में विद्युत संकट खड़ा हो गया। समाचार लिखे जाने तक बिजलीघर से पानी निकालने की कवायद चल रही थी।बारिश के कारण शहर में जबरदस्त विद्युत संकट होने से पेयजल की आपूर्ति व अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित रहे। आवासों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गईं। लोग बिजली के लिए त्राहि-त्राहि करने लगे। बारिश के दौरान रात्रि लगभग एक बजे सबसे पहले प्रभुपार्क फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हुई। प्रभु पार्क फीडर की विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया और रात्रि से ही आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे से शहरी फीडर से प्रभु पार्क के अलावा नगला पट्टी, बिलराम, नगरिया, सोरोंजी, नगला पीपल के इलाकों की भी आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 400 गांवों की आपूर्ति ठप रही। पूरी रात भिटौना बिजलीघर में पानी भरता रहा। सुबह तक काफी पानी बिजली घर में भर गया। इससे आपूर्ति बंद की गई। विद्युत विभाग के अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे। सबसे पहले नगर पालिका की टीम को पानी की निकासी के लिए लगाया गया, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सफलता नहीं मिली। संकट बढ़ता देख जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को समस्या की जानकारी देते हुए मदद मांगी। इस पर दो दमकल पानी की निकासी के लिए लगाई गईं। इसके अतिरिक्त प्राइवेट पंप सेट भी पानी की निकासी के लिए लगा गए। लेकिन पूरे दिन कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे जितना पानी निकला जाता था , बारिश के चलते उससे अधिक पानी फिर भर जाता था। देर शाम तक बारिश होती रही और बारिश से सभी प्रयासों पर पानी फिरता रहा। शाम तक प्रशासनिक और विद्युत निगम के अधिकारी विद्युत बहाली के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed