फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water discharged from haridwar

फिर बढ़ा हरिद्वार से पानी का डिस्चार्ज

Mon, 25 Jul 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
water discharged from haridwar
कासगंज कछला गंगा का जलस्तर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतारचढ़ाव का क्रम चल रहा है। रविवार को गंगा के जलस्तर में कमी आई थी, लेकिन अब यह जलस्तर फिर बढ़ने की उम्मीद है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज नरौरा बैराज की ओर बढ़ गया है। नरौरा पर जैसे ही पानी का दबाव बढ़ेगा वैसे ही डिस्चार्ज बढ़ जाएगा। इस बढ़े हुए डिस्चार्ज का प्रभाव जिले की सीमा में हो जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार बैराज से 63 हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज था। यह डिस्चार्ज 24 घंटे में 4 हजार क्यूसेक बढ़ गया। जबकि बिजनौर बैराज से 22 हजार क्यूसक का डिस्चार्ज बढ़ गया, लेकिन नरौरा बैराज का डिस्चार्ज करीब 9 हजार क्यूसेक घटा। इससे कछला ब्रिज पर जलस्तर 162.80 के निशान पर आ गया। अब हरिद्वार और बिजनौर का डिस्चार्ज बढ़ने से नरौरा पर पानी का दबाव बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में नरौरा से भी पानी का डिस्चार्ज बढ़ जाएगा और फिर से जलस्तर में वृद्धि होगी। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। तटवर्ती इलाके लोग गंगा के जलस्तर में हो रहे उतारचढ़ाव को लेकर कटान की आशंका से परेशान है। मेहोला के बुद्धसेन का कहना है कि सिंचाई विभाग ने बांध की मरम्मत तो करा दी है, लेकिन पानी का प्रवाह तेज है। लगातार जलस्तर घटने बढ़ने से बांध में कटान हो सकता है।
विज्ञापन

बैराजों से पानी डिस्चार्ज-
- हरिद्वार से डिस्चार्ज - 63283 क्यूसेक।
- बिजनौर से डिस्चार्ज - 42918 क्यूसेक।
- नरौरा से डिस्चार्ज - 21961 क्यूसेक।
- हरिद्वार बैराज से डिस्चार्ज बढ़ा है, लेकिन जिले की सीमा में नरौरा से डिस्चार्ज कम होने पर जलस्तर में कमी आई है। आगामी समय में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed