{"_id":"6898fca6d1c4f31bd9016a60","slug":"water-crisis-will-be-resolved-five-lakh-people-across-yamuna-will-get-pure-water-agra-news-c-25-1-agr1034-837774-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूर होगा जल संकट, यमुनापार के पांच लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूर होगा जल संकट, यमुनापार के पांच लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
आगरा। यमुनापार में सालों बाद पांच लाख लोगों को जल संकट से निजात मिलने वाली है। 18 महीने में ट्रांस यमुना में 412.94 करोड़ की लागत से ग्राम पोइया में 55 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता का एडवांस्ड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) बनकर तैयार होगा। नए वाटर वर्क्स से घर-घर आरओ जैसा पानी पहुंचने लगेगा। वहीं 37.72 करोड़ की लागत से एत्मादपुर क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होगा। सात हजार घरों तक सीधे पानी की लाइन बिछेगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने रविवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन-1 व 2) को स्वीकृत मिली है।
इसके तहत 412.94 करोड़ रुपये की लागत से यह योजना यमुनापार क्षेत्र को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए गांव पोइया में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। 15 दिन में यह कार्य शुरू होगा। यह लगभग 18 महीने में पूरा होने के बाद लोगों को पानी मिलने लगेगा। प्रेसवार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद गौरव शर्मा, सुनील करमचंदानी, विक्रांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
एमबीबीआर तकनीक का होगा उपयोग
एडवांस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में एमबीबीआर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे पानी से गंदगी, मिट्टी, बदबू और हानिकारक जीवाणु हटाए जाएंगे। अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से पानी में मौजूद सूक्ष्म कण और बैक्टीरिया को अलग किया जाएगा। आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम से पानी में घुले लवण और शेष हानिकारक तत्वों को हटाया जाएगा। अंत में डिसइंफेक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे पानी में मौजूद किसी भी शेष जीवाणु या बैक्टीरिया का नाश हो सके।
-- -- -- -- -- --
इन इलाकों को मिलेगा फायदा
ट्रांस यमुना जोन-1 व जोन-2 में 11 वार्ड कछपुरा, नाऊ की सराय, भगवती बाग, सीतानगर, ट्रांस यमुना फेज-1, शाहदरा, नरायच पश्चिम, नरायच पूर्व, प्रकाश नगर, नवलगंज और टेढ़ी बगिया के क्षेत्र को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
एत्मादपुर नगर पालिका को भी मिलेगा शुद्ध पानी
अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत एत्मादपुर नगर पालिका पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना को भी स्वीकृत मिली है। इसके तहत 37.72 करोड़ से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के समस्त 25 वार्डों को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें दो उच्च जलाशय, एक भूमिगत जलाशय, 62.70 किमी वितरण प्रणाली, राइजिंग मेन-800 मीटर, फीडर मेन-8.50 किमी, पेयजल गृह संयोजन 7007, छह पंपिंग प्लांट बनाए जाएंगे। फर्म मैसर्स एचएमएस इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया गया है।
-- -- -- -- -
आंकड़ों पर एक नजर
412.94 करोड़ की है योजना
55 एमएलडी का एडवांस्ड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा
11 उच्च जलाशय बनेंगे,
4 भूमिगत जलाशय,
268.79 किलोमीटर पेयजल लाइन डाली जाएगी
55,881 घरों को कनेक्शन मिलेंगे।