{"_id":"69d6bcdf725892dd5d0356fd","slug":"water-crisis-more-than-100-areas-will-remain-thirsty-for-48-hours-from-today-supply-will-be-disrupted-tomorrow-and-the-day-after-due-to-cleaning-in-chhata-and-loha-mandi-zones-jalkal-department-has-released-helpline-numbers-agra-news-c-25-1-agr1035-1029909-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट : आज से 48 घंटे प्यासे रहेंगे 100 से अधिक इलाके, छत्ता और लोहामंडी जोन में सफाई के चलते कल और परसों ठप रहेगी सप्लाई, जलकल विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट : आज से 48 घंटे प्यासे रहेंगे 100 से अधिक इलाके, छत्ता और लोहामंडी जोन में सफाई के चलते कल और परसों ठप रहेगी सप्लाई, जलकल विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
आगरा। छत्ता और लोहामंडी क्षेत्र में 100 से अधिक इलाके अगले 48 घंटे प्यासे रहेंगे। गली, मुहल्ले, कॉलोनियों में 55 हजार से अधिक आबादी के लिए बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।
जलकल विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छत्ता जोन में पानी की टंकी साफ होगी। सुभाष पार्क, नाई की मंडी, मंटोला, तेरहा सदर, हल्का मदन, कटरा नील, गालिबपुरा, ढाकरान इलाकों में दो दिन पानी नहीं आएगा। लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन स्थित पुराने टैंक की सफाई के चलते केदार नगर, आनंदपुरम, अशोक विहार, नगला पृथ्वीनाथ, 100 फुटा रोड, शंकरपुरी कॉलोनी, रामनगर पुलिया आदि क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी। जलकल महाप्रबंधक अरुण कुमार राजपूत ने कहा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। छत्ता जोन में सुभाष पार्क टंकी की सफाई होगी। लोहामंडी जोन में केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन का भूमिगत जलाशय की सफाई होगी।
टैंकरों के लिए यहां करें फोन
जलकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक किल्लत होगी, वहां टैंकरों के जरिए पानी भेजा जाएगा। नागरिक सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर : 1800-2702722
कंट्रोल रूम : 8192095401
क्षेत्रीय अवर अभियंता
छत्ता जोन : 8192095951
लोहामंडी जोन : 8192095952