{"_id":"6860385b6532ad76ea0cd344","slug":"water-crisis-in-the-town-water-supply-is-nominal-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-140152-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कस्बे में छाया जल संकट, नाममात्र की पानी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कस्बे में छाया जल संकट, नाममात्र की पानी आपूर्ति
Sun, 29 Jun 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। नगर पंचायत कुरावली के मोहल्ला कुंवरपुर और घिरोर रोड के लोग इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा पानी की आपूर्ति सुबह आठ बजे और शाम को चार बजे केवल 10 मिनट के लिए दी जा रही है। जो लोगों की जरूरतों के लिए नाकाफी साबित हो रही है।
कुंवरपुर निवासी अमलेश कठेरिया ने बताया कि पानी की आपूर्ति सुबह छह बजे शुरू होनी चाहिए। जहीर खान, साबिर, दीपक तिवारी, सुखवीर, दिनेश कुमार, गफूर खां का कहना है कि जल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। चेयरमैन धमेंद्र वर्मा का कहना है समस्या की जानकारी मिली है। जल्द समाधान कराया जाएगा।