फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in Kachpura near taj mahal Agra

आगरा: 10 साल पहले कछपुरा में बिछाई पाइप लाइन, 12 करोड़ खर्च किए, फिर भी पानी नहीं

Mon, 28 Sep 2020 09:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Sep 2020 09:49 AM IST
सार

  • 25 हजार लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है
  • घरों में नल लगे हैं लेकिन पानी की बूंद नहीं टपकती

विज्ञापन
water crisis in Kachpura near taj mahal Agra
कछपुरा की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 10 साल पहले यमुनापार के मोतीमहल में सजाई गई भीमनगरी के दौरान नगला देवजीत और कछपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई गई लेकिन अभी तक इससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। क्षेत्र के 25 हजार से ज्यादा लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। 

विज्ञापन


पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन के नाम पर जल निगम 12 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। ताजमहल के ठीक पीछे नगला देवजीत और कछपुरा में 8 इंच और 6 इंच की पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाने का दावा किया गया लेकिन घरेलू कनेक्शन चालू नहीं किए गए। 
विज्ञापन



पानी के लिए जुगाड़
- लोगों को 500 मीटर दूर टीटीएसपी की टंकी पर कतार लगानी होती है।
- घरों में लगे निजी सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा।

'जांच हो, बहुत बड़ा घोटाला है'
कछपुरा के पार्षद हरीमोहन ने कहा कि मुख्य पाइप लाइन 8 इंच की बिछी हुई है। घर-घर में कलेक्शन भी हैं फिर पानी देने में क्या परेशानी है। जलनिगम और जलकल के अधिकारी करोड़ों रुपया बर्बाद कर चुके हैं पर हम लोग अभी भी पानी के लिए परेशान हैं। जांच होनी चाहिए। यह बहुत बड़ा घोटाला है।

'आधा किमी दूर से लाते हैं पानी'
कछपुरा निवासी नर्गिस ने कहा कि पूरा घर पानी भरने के लिए आधा किमी दूर जाता है। कई बार पानी लाते हुए हादसे हो चुके हैं। घर में कनेक्शन भी है लेकिन पानी नहीं आता। यह देखकर और गुस्सा बढ़ता है।

'जांच कराई जानी चाहिए'
मनोज कुमार ने कहा कि दुनिया का सातवां अजूबा हमारे घर के सामने है। एक अजूबा यह भी है कि करोड़ों रुपये खर्च करके पानी नहीं मिल पाया। सरकार को इस घोटाले की जांच करानी चाहिए, ताकि अधिकारी ऐसी करतूत करने से डरें।
 

'जांच कराई जाएगी'
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि यमुनापार कछपुरा में पाइपलाइन बिछी होने के बाद पानी ना आने के मामले में जल निगम के साथ मिलकर जांच कराई जाएगी। पानी के लिए सभी विकल्पों को तलाश करेंगे। 

नाई की सराय में 3 ट्यूबवेल खराब, लोग परेशान
यमुनापार में पानी के संकट को देखते हुए सपा सरकार में तत्कालीन विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने ट्यूबवेल लगाकर पेयजल सप्लाई की योजना तैयार कराई थी। 16 ट्यूबवेल में से 3 ट्यूबवेल अब खराब पड़े हैं जिस वजह से बड़े क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा। 

इंदिरा ज्योति नगर, नगला केसरी, मायापुरी, अशोक विहार, पवन विहार, पांडव विहार समेत कई कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा। लोग सबमर्सिबल पंप पर निर्भर है और दूर-दूर से पानी भरने जा रहे हैं। कई कॉलोनियों ने निजी टैंकरों से सप्लाई शुरू की है।

समाधान के लिए अधिकारी गंभीर नहीं
नाई की सराय के पार्षद मिथिलेश ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पानी का संकट बना हुआ है, लेकिन जलकल विभाग का कोई अधिकारी गंभीर नहीं है। मेयर, सांसद और राज्यमंत्री बैठक कर चुके हैं लेकिन यमुनापार के लिए कोई योजना, कोई समाधान नहीं निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed