फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis due to closure of two waterworks in Agra

आगरा में पानी के लिए मचा हाहाकार: दोनों वाटरवर्क्स बंद होने से जल संकट, भीषण गर्मी में शहरवासी हुए परेशान

Mon, 18 Apr 2022 09:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 09:51 PM IST
सार

आगरा में पानी के संकट से लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है। सोमवार को दोनों वाटरवर्क्स बंद होने से कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हुई, जिससे गर्मी में लोग परेशान हो गए। 

विज्ञापन
Water crisis due to closure of two waterworks in Agra
क्षेत्रीय लोगों को टैंकरों से भरना पड़ा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को पानी की सप्लाई करने वाले दोनों वाटरवर्क्स बंद रहे। सिकंदरा वाटरवर्क्स जलनिगम विश्व बैंक इकाई द्वारा तीन जगह मरम्मत और इंटरकनेक्शन कार्य के कारण बंद किया गया, जबकि जीवनी मंडी वाटरवर्क्स दूसरे दिन भी आगरा स्मार्ट सिटी के काम के कारण बंद रहा। दोनों वाटरवर्क्स से जलापूर्ति बंद होने के कारण शहर में पानी केलिए हाहाकार मच गया। शाहदरा, जगदीशपुरा, किशोरपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने पानी की मांग करते हुए अधिकारियों के प्रति गुस्सा जाहिर किया, वहीं टैंकरों से आपूर्ति न होने की शिकायतें भी सोमवार रात तक लोग करते रहे।

विज्ञापन

शाहदरा में पानी न मिलने पर जताया आक्रोश

वार्ड 55 शाहदरा में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स बंद होने के कारण दो दिन से पानी नहीं पहुंचा तो महिलाएं परेशान हो गईं। क्षेत्रीय महिलाओं ने पेट्रोल पंप केपास की बस्ती में खाली बर्तनों और बाल्टियों को लेकर प्रदर्शन किया और वाटरवर्क्स के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय पार्षद मीना सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास पानी नहीं पहुंच रहा। लोग दो दिन से परेशान हैं। टैंकर भी नहीं आया। इन दो दिनों से पहले भी पानी की सप्लाई प्रभावित थी। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी गीता ने बताया कि भीषण गर्मी केकारण पानी की जरूरत ज्यादा हैं और ऐसे मुश्किल समय में सप्लाई दो दिन के लिए बंद कर दी जो गलत है। यमुना पार महावीर नगर में लोगों ने मोटर लगाकर पानी खींचने का प्रयास किया, पर बेहद गंदा और सीवरयुक्त गंदा पानी पहुंचा। सोमवार सुबह लोग पानी के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनी मंडी से मंगलवार को शुरू होगी जलापूर्ति

आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने काली माता मंदिर के पास जीवनी मंडी रोड पर रविवार सुबह 1200 मिमी व्यास की लाइन की शिफ्टिंग का काम शुरू किया था, जो सोमवार शाम 6 बजे तक पूरा हो गया। इस मरम्मत कार्य केकारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा। 

प्लांट बंद होने से कोतवाली, रकाबगंज, छीपीटोला, हवेली बहादुर खां, गाड़ी वाली बस्ती, भैंरो बाजार, घटिया आजम खां, खटकीपाड़ा, फुल्लटी बाजार, मंटोला, ढोलीखार, धुलियागंज, मोती कटरा, पन्नी वाली गली, राजा की मंडी, नूरी गेट, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, कटरा मदारी खां, महावेद नगर  आदि क्षेत्रों में पानी नहीं आया। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के नोडल अधिकारी आरकेसिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी का काम सोमवार शाम को पूरा हो गया। कुछ घंटों के बाद लाइन से सप्लाई शुरू हो जाएगी। मंगलवार सुबह से जलापूर्ति होने की उम्मीद है।

सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट हुए बंद

जलनिगम की विश्व बैंक इकाई ने शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में सोमवार सुबह दस बजे से तीन दिन के लिए सिकंदरा स्थित एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट को बंद कर दिया। इससे शाम को सिकंदरा, बोदला, मारुति एस्टेट, आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16, जयपुर हाउस, लोहामंडी, केदारनगर, खेरिया मोड़, शाहगंज, दयालबाग, खंदारी, राजा की मंडी, संजय प्लेस, लॉयर्स कालोनी, लोहामंडी, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा, मदिया कटरा सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। सिकंदरा के 144 एमएलडी एमबीबीआर प्लांट और 144 एमएलडी गंगाजल प्लांट दोनों ही बंद रहे।

रमजान में पानी के लिए मच रही मारामारी

रमजान में भीषण गर्मी के बीच पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। मंटोला, नाई की मंडी, धाकरान, ताजगंज, सदरभट्टी, खेरिया मोड़, शाहगंज, भोगीपुरा, वजीरपुरा समेत मुस्लिम इलाकों में पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को पानी भरने के लिए पउ़ोसियों के सबमर्सिबल पंप और टीटीएसपी की टंकियों पर निर्भर होना पड़ा। रोजे रखने वालों को 44 डिग्री पार पारे में 500 मीटर से एक किमी तक पानी भरने जाना पड़ा। लोग बूंद बूंद पानी केलिए सोमवार को तरस गए। 

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि सिकंदरा प्लांट आज और कल भी बंद रहेगा। हमने लोगों से पानी का भंडारण करने की अपील के साथ टैंकर से जलापूर्ति के लिए कहा है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया। लोग टैँकर मंगवा सकते हैं। जलनिगम को यह जरूरी काम करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed