{"_id":"6ab6e3bf7eb417c3860e6ef1","slug":"water-crisis-deepens-water-is-either-contaminated-or-available-only-drop-by-drop-in-some-areas-agra-news-c-25-1-agr1070-1168527-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गहराया पानी का संकट, कहीं गंदा तो कहीं बूंद-बूंद मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गहराया पानी का संकट, कहीं गंदा तो कहीं बूंद-बूंद मिल रहा पानी
विज्ञापन
बदबूदार और पीला पानी
आगरा। शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। लंगड़े की चौकी, विजय नगर, रिंग रोड, गधापाड़ा और नया घेर जैसे क्षेत्रों में नलों से गंदा, बदबूदार और पीला पानी आ रहा है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से गंगाजल की आपूर्ति होने के बावजूद इन इलाकों में दूषित पानी पहुंचने से लोगों ने जलकल विभाग से शिकायत की है।
वहीं, प्रतापपुरा, बालूगंज, माल रोड, सदर और ताज रोड जैसे क्षेत्रों में पानी के प्रेशर में कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इन इलाकों में पानी बूद-बूंद कर मिल रहा है।
विजय नगर निवासी निधि अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी नाले से होकर लीकेज लाइन निकलने के कारण पानी में दुर्गंध आ रही है। उन्होंने जलकल विभाग से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
वहीं, प्रतापपुरा क्षेत्र के अजमेर रोड में पानी की लाइन लीक होने से सड़क पर पानी फैलने लगा है। यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है, जहां पानी की लाइन बार-बार लीक हो रही है। प्रतापपुरा से लेकर बालूगंज तक के क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है।
अपर्याप्त जलापूर्ति से हजारों नागरिक परेशान
बालूगंज, करियप्पा रोड, माल रोड, गोपीचंद शिवहरे रोड और ताज रोड के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से हजारों नागरिक परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी हेमंत सलूजा ने बताया कि छीपीटोला और रकाबगंज स्थित पानी की टंकी से जलापूर्ति होती है, लेकिन यहां सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही पानी दिया जा रहा है। प्रेशर कम होने के कारण टंकी भर नहीं पा रही है, जिससे इन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सिकंदरा में शटडाउन से लड़खड़ाई जलापूर्ति
सिकंदरा क्षेत्र में 33 केवी सबस्टेशन से जुड़े फीडरों के तार बदलने के काम के कारण हर दिन सुबह 3.30 घंटे का शटडाउन शनिवार तक रहेगा। सुबह 6 से 9:30 बजे तक के शटडाउन के कारण सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों की जलापूर्ति लड़खड़ा गई है। सुबह पंपिंग की मोटरें न चलने और शोधन के दोनों प्लांट गंगाजल और यमुना जल के एमबीबीआर प्लांट न चलने से दिक्कत आ रही है। इससे प्रेशर बेहद कम पहुंच रहा है।
सिकंदरा वाटरवर्क्स पर बिजली शटडाउन के कारण जलापूर्ति पर असर पड़ा है। गोकुलपुरा में गंदे पानी की समस्या अब नहीं है। लंगड़े की चौकी और प्रतापपुरा की समस्या दूर कराएंगे। बाग राजपुर में दो दिन के अंदर जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी
- कुमार गौरव, महाप्रबंधक जलकल