फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis Deepens in Agra: Dry Taps for Weeks Foul Water Adds to Misery

प्यासा है आगरा: यमुनापार में भीषण जल संकट, इन इलाकों में बदबूदार पानी की सप्लाई; बेबसी में कट रहे दिन

Sat, 25 Apr 2026 07:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 07:44 PM IST
सार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप है, जबकि कई इलाकों में गंदा और बदबूदार पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पानी के लिए भटक रहे लोग महंगे टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग शिकायतों से अनजान बना हुआ है।

विज्ञापन
Water Crisis Deepens in Agra: Dry Taps for Weeks Foul Water Adds to Misery
आगरा में जल संकट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच यमुनापार क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। कालिंदी विहार में पिछले चार दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-1, टेढ़ी बगिया, नारायच और श्याम नगर में दो सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन





 
Trending Videos

कालिंदी विहार, इस्लाम नगर और नगला किशनलाल में नलों से करीब आधे घंटे तक गंदा पानी आ रहा है। लोग मजबूरी में पानी बहाने को विवश हैं। वहीं जलापूर्ति का समय भी बिना सूचना कम कर दिया गया है। पहले सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी मिलता था, जिसे घटाकर अब डेढ़-डेढ़ घंटे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम नगर निवासी रवि गोला ने बताया कि समय में कटौती की कोई जानकारी नहीं दी गई। ऊपर से गंदा पानी आने से परेशानी और बढ़ गई है। मोहल्ले में कई जगह जल आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। नारायच निवासी रेशू यादव ने कहा कि पानी की हालत ऐसी है कि किसी भी काम में उपयोग नहीं किया जा सकता। दूषित पानी की वजह से बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कालिंदी विहार में एयरटेल की फाइबर लाइन डालने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं 100 फुटा मार्ग पर सीएम ग्रिड की खुदाई के चलते भी पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते कई क्षेत्रों में गंदे पानी की शिकायत बनी हुई है। बदबूदार पानी के कारण लोग टंकियां तक नहीं भर पा रहे हैं।

दूसरी ओर, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 में वॉटर बॉक्स की मोटर खराब होने से पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद है। पानी के लिए लोग एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग महंगे दामों पर टैंकर मंगवा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है। स्थानीय निवासी पिंटू गुप्ता का कहना है कि जलकल विभाग की ओर से टैंकर की समुचित व्यवस्था भी नहीं की गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जलकल विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची।
 

गंदे पानी की नहीं मिली शिकायत
छत्ता जोन के अवर अभियंता मनीष कुमार सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम में कोई भी गंदे पानी की शिकायत नहीं आईं है। यमुनापार के इलाके में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति हो रही हैं। शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed