{"_id":"6ae7acb8d49ef6ba51084306","slug":"water-crisis-150-families-struggling-for-every-single-drop-agra-news-c-25-agr1067-1202146-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पानी की दिक्कत...बूंद-बूंद के लिए परेशान 150 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पानी की दिक्कत...बूंद-बूंद के लिए परेशान 150 परिवार
विज्ञापन
पानी की किल्लत को लेकर आक्रोश दर्ज कराते एकता पार्क कॉलोनी के लोग स्त्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
आगरा। शहीद नगर स्थित एकता पार्क कॉलोनी में कई महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। एडीए द्वारा स्थापित और जलकल विभाग के अंतर्गत आने वाला नंबर-7 ट्यूबवेल लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके चलते कॉलोनी के लगभग 150 परिवारों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। समाधान न होने से आक्रोशित निवासियों ने जल्द समस्या दूर न होने पर संबंधित अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, दिन में महज आधे से एक घंटे की जलापूर्ति की जा रही है। अक्सर कम दबाव के कारण घरों के अंदर तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है। कई बार गंदा पानी आने से भी दिक्कत होती है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पानी खरीदना पड़ रहा है।
मामले की शिकायत मंडलायुक्त से किए जाने के बाद अधिकारियों ने ट्यूबवेल के बोर की सफाई तो कराई, लेकिन पाइप उपलब्ध न होने का हवाला देकर काम बीच में ही बंद कर दिया। निवासियों का आरोप है कि मौके पर काम अधूरा होने के बावजूद उच्चाधिकारियों को कार्य पूरा होने की भ्रामक रिपोर्ट सौंप दी गई।
विज्ञापन
विकास तुली, किशन अरोड़ा, नीलम यूनुस और पूनम अरोड़ा सहित कॉलोनीवासियों ने मंडलायुक्त से गुहार लगाई है कि ट्यूबवेल को तत्काल दुरुस्त कराया जाए या नया बोर कराकर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए।