फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water bill

नलों में पानी आया नहीं, बिल आने शुरू हो गए

Thu, 11 Feb 2021 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
water bill
आगरा। तीन साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछा दी गई, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। अब पानी के बिल आना शुरू हो गए हैं। दयालबाग, बुंदू कटरा और कमला नगर क्षेत्र की 34 कॉलोनियों के घरों में यह बिल पहुंचे तो लोग हैरत में पड़ गए। 27 हजार से ज्यादा घरों में अमृत योजना के तहत कनेक्शन किए गए थे, लेकिन इनमें पानी नहीं पहुंच पाया। नगला हवेली को छोड़कर बाकी कॉलोनियों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। अब उनकी परेशानी पानी के बिलों ने बढ़ा दी है। ज्यादातर घरों में जलकर के 9 से 12 हजार रुपये के बिल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

टैगोर नगर, सुदामा बाग, दयानंद नगर, निराला नगर, सौरभ कुंज, पुरुषोत्तम नगर, तुलसी बाग, दयानंद बाग, नटराज पुरम, कावेरी कुंज, सुभाष नगर, अवधेश पुरी, अमिता बिहार, अनुराग नगर, रोशन बाग, दुर्गा नगर, जागेश्वर नगर, प्रेमानंद, शिवपुरी, आदर्श नगर, राधिका विहार, मीनाक्षी पुरम, डिफेंस स्टेट, बालाजी नगर, सुधा बाग, ओम बिहार, ब्रिज विहार, बुंदू कटरा, सेवला, उखर्रा समेत कॉलोनियों में लोगों के घरों में 9 से 12 हजार का बिल पहुंच रहा है।
विज्ञापन

तीन साल पहले पानी का कनेक्शन हो गया, पर अब तक पानी नहीं मिला। बिल जरूर आया है। - निरंजन शर्मा, निराला नगर
हमें एक बूंद पानी भी नहीं मिला है फिर बिल किस बात का भेज रहे हैं - श्रीकांत शर्मा, सौरभ कुंज
जलनिगम ने जहां पाइपलाइन बिछा दी है, उनकी सूची के अनुसार उन कनेक्शनों को बिल भेजे गए होंगे। इनमें केवल जलकर शामिल किया गया है। जलमूल्य नहीं दिया गया है। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

दयालबाग और बुंदू कटरा की 34 कॉलोनियों में पानी की लाइन बिछी होने पर भी पानी नहीं मिल रहा। इन कॉलोनियों के लोगों की मांग है कि इन पाइपलाइनों को मुख्य टंकी से जुड़वाने के लिए पार्षदों को मिले 5 लाख रुपये से काम कराए जा सकते हैं। जलनिगम ने टंकी की लाइनों से पाइपलाइन जोड़ी ही नहीं थी। पार्षदों को पानी के लिए 5 लाख रुपये के प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है।

...इधर, हरीपर्वत चौराहे पर बर्बाद हो रहा पानी
एक तरफ 34 कॉलोनियों के नल सूखे पड़े हैं, वहीं एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे पर पाइपलाइन लीक होने से गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। तीन दिन से सप्लाई के दौरान पाइपलाइन लीक कर रही है। जलकल विभाग के मुताबिक एमजी रोड पर यूथ हास्टल से हरीपर्वत साइड से तीन लाइनें निकल रही हैं। उन्हीं में से एक लाइन से लीकेज है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed