{"_id":"57f945de4f1c1be54a27102c","slug":"water-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा शहर पानी को तरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा शहर पानी को तरसा
आधा शहर पानी को तरसा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
आधा शहर पानी को तरसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा कालोनी में जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की 24 इंच की लाइन फटने की वजह से आधे शहर में पानी का संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार शाम को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई थी लेकिन शनिवार को जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जलकल विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी है लेकिन रविवार शाम से आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नहीं है।
गौरतलब है कि कृष्णा कालोनी में शुक्रवार को जलकल विभाग की 24 इंच की लाइन लीक हो गई। इसकी वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। पानी का प्रेशर कम होने की वजह से न तो काला महल टंकी भर पाई और ना ही उससे आगे पानी जा सका। इसकी वजह से शुक्रवार शाम की आपूर्ति प्रभावित हो गई। लीकेज लाइन में आपूर्ति बंद करनी पड़ी। शनिवार को आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। 24 इंच की लाइन की वजह से 28 इंच की लाइन को भी बंद करना पड़ा है। लाइन फटने की वजह से सकते में आए अधिकारियों ने शनिवार सुबह तकनीकी दल को मौके पर रवाना किया और लाइन दुरुस्त करने का प्रयास शुरू कर दिया
कुछ क्षेत्रों में सप्लाई बाकी में ठप
आगरा। कृष्णा कालोनी में पाइप लाइन फटने की वजह से शहर के जीवनी मंडी, बेलनगंज, काला महल, कचहरी घाट, गुदड़ी, रावतपाड़ा, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छीपीटोला शहर के पुराने इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप नहीं हुई। अधिकांश क्षेत्र की आपूर्ति काला महल पानी की टंकी से होती है। इसके अलावा बालूगंज और छावनी क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहारों के सीजन में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मजदूरों के सहारे लाइन सुधार की कोशिश
आगरा। लगभग आधे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई है और जलकल विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि कृष्णा कालोनी में लाइन ठीक करने के लिए शनिवार सुबह तीन चार मजदूर वहां पहुंचे थे। काला महल क्षेत्र के पार्षद रवि माथुर के साथ जब क्षेत्रीय ने जनता में कार्य की धीमी गति पर विरोध जताया तो जलकल विभाग प्रबंधक मंजू रानी गुप्ता ने पहले तो जेसीबी भेजने की बात कही लेकिन बाद में जेसीबी की व्यवस्था न होने पर वहां मजदूरों की संख्या बढ़ा दी। जलकल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रविवार सुबह तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
सुबह से वहां मजदूर लगा दिए गए हैं। दिन भर काम किया गया है। लाइन को ठीक करने के लिए बड़ा गड्ढा खोदना होता है। पूरी कोशिश होगी कि रात में लाइन को दुरुस्त कर लिया जाए और सुबह तक जलापूर्ति सुचारु कर दी जाए। लाइन खराब होने की वजह से प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से सप्लाई की जा रही है।
चंदन सिंह, सचिव जलकल विभाग