फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Watchman Found Murdered in COD Ground Head Crushed

UP: चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या, सीओडी मैदान में इस हाल में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Apr 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 10:52 AM IST
सार

आगरा के सीओडी मैदान में एक चौकीदार का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे परिचित व्यक्ति की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Watchman Found Murdered in COD Ground Head Crushed
चाैकीदार सुरेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सीओडी के सामने मैदान में बृहस्पतिवार शाम चाैकीदार सुरेश (55) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस को शव पड़ा मिला। पुलिस को शक है कि शराब पीने के दाैरान किसी जानकार ने हत्या की है। हालांकि परिजन ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन

509 आर्मी बेस वर्कशाप के पीछे नगला भवानी निवासी सुरेश मधु नगर स्थित एक मार्केट में चाैकीदार थे। वह मार्केट में आने वाले वाहनों को खड़ा कराते थे। दुकानदार उन्हें अलग से कुछ न कुछ रकम देते थे। उनके एक बेटा हर्ष और तीन बेटियां हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि पिता शाम को ड्यूटी जाते थे, रात 10 बजे तक आ जाते थे। बृहस्पतिवार रात घर नहीं आए। वह चौकीदारी करने भी नहीं पहुंचे थे, इससे चिंता हो गई। सीओडी के सामने मैदान में किसी ने पेड़ के नीचे शव पड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी थी। सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात में फोटो देखकर बेटे ने पिता की पहचान की।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास नहीं है कैमरा
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि घटना की पड़ताल के लिए दो टीम लगाई हैं। बेटे हर्ष ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किसी तरह की रंजिश नहीं बताई गई हैं। वह शाम 4 बजे निकले थे, रात करीब 8 बजे शव मिला था। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। पुलिस सुरेश के परिचित और दोस्तों से जानकारी के प्रयास में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed