फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ward member candidates will contest local body elections on the party symbol in mainpuri

निकाय चुनाव: मैनपुरी में पहली बार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सभासद, सपा और भाजपा ने बनाई रणनीति

Mon, 19 Dec 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 12:03 AM IST
सार

मैनपुरी में भाजपा और सपा ने सिंबल पर ही सभासद पद का चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। निकायों में सभासदों के लिए दावेदारों से आवेदन भी मांगे गए हैं।

विज्ञापन
ward member candidates will contest local body elections on the party symbol in mainpuri
भाजपा और सपा के चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पहली बार सभासद भी पार्टी के चिन्ह पर ही निकाय चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और सपा ने सिंबल पर ही सभासद पद का चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। निकायों में सभासदों के लिए दावेदारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। दोनों दलों की रणनीति निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल पर अधिक से अधिक सभासद जिताकर बेहतर प्रदर्शन करने की है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में अभी तक नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन पद पर ही सभी दल अपने प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाते रहे हैं। सभासद पद पर प्रत्याशियों को दोनों दल समर्थन देते रहे हैं। इस बार पहली बार सपा और भाजपा ने सभासद पद पर भी पार्टी सिंबल पर ही चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


सपा और भाजपा की रणनीति निकायों में पार्टी सिंबल पर अधिक से अधिक प्रत्याशी जिताकर अपना जनाधार साबित करने की है। सभासद पद के लिए दोनों दलों में दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। निकाय चुनाव में सभासद पद के लिए सपा में 92 और भाजपा में 105 दावेदारों ने अपने आवेदन किए हैं। जिला स्तर से सभी नामों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। प्रदेश कार्यालय से ही सभासद पद के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दल भी लड़ाएंगे सिंबल पर चुनाव

चेयरमैन के साथ ही सभासद पद पर भी अन्य दल भी पार्टी सिंबल पर ही चुनाव लड़ाएंगे। कांग्रेस, बसपा सहित आम आदमी पार्टी में भी सभासद पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो दावेदार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेंगे उनको वरीयता दी जाएगी। जिस वार्ड में प्रत्याशी नहीं होगा उस वार्ड में स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को समर्थन देने पर तीनों ही दल विचार भी कर सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि सभासद पद पर पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सभासद पद पर पार्टी सिंबल स्वच्छ छवि के दावेदारों को ही दिया जाएगा।

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि निकाय चुनाव में सभासद पद पर भी पार्टी सिंबल पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा की गलत नीतियों से नाराज मतदाता पार्टी सिंबल वाले प्रत्याशी का ही साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed